Iran-US War: ट्रंप को 'गुमराह' कर रहे युद्ध मंत्री? वॉर की दे रहे गलत जानकारी, उपराष्ट्रपति वेंस का दावा

Iran Vs America War: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन के अंदरूनी मतभेदों की खबरें तेज हो गई हैं। रिपोर्टों के अनुसार, उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस को डर है कि पेंटागन राष्ट्रपति ट्रंप को युद्ध की वास्तविक स्थिति से अंधेरे में रख रहा है।

जहां युद्ध मंत्री और जनरल जीत के बड़े दावे कर रहे हैं, वहीं वेंस को लगता है कि सच्चाई इसके उलट है। यह खींचतान ऐसे समय में सामने आई है जब शांति वार्ता विफल हो चुकी है और हथियारों की कमी का खतरा मंडरा रहा है।

Iran Vs America War

क्या पेंटागन सच छिपा रहा है?

युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ और जनरल डैन केन का दावा है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ढांचे को भारी चोट पहुंचाई है। उनका कहना है कि ईरान की वायुसेना और नौसेना लगभग खत्म हो चुकी है। हालांकि, 'द अटलांटिक' की रिपोर्ट बताती है कि जेडी वेंस इन दावों को संदिग्ध मानते हैं। उन्हें लगता है कि राष्ट्रपति को दी जा रही जानकारी जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाती और विभाग अपनी कमियों को छिपाने की कोशिश कर रहा है।

मिसाइलों के भंडार पर वेंस की चिंता

जेडी वेंस की सबसे बड़ी चिंता अमेरिका के घटते मिसाइल भंडार को लेकर है। उनका मानना है कि ईरान के साथ चल रहे लंबे संघर्ष में जिस तेजी से हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है, उससे भविष्य के लिए संकट खड़ा हो सकता है। वेंस का तर्क है कि अगर कल रूस, चीन या उत्तर कोरिया के साथ कोई बड़ा युद्ध छिड़ता है, तो अमेरिका के पास पर्याप्त मिसाइलें और रक्षा संसाधन नहीं बचेंगे, जो देश की सुरक्षा के लिए घातक होगा।

ये भी पढे़ं: Trump Iran Warning: 'नो मोर मिस्टर नाइस गाई', हाथ में राइफल लेकर ट्रंप ने दी ईरान को अंतिम चेतावनी

'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' पर असहमति

वेंस शुरू से ही 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' जैसे आक्रामक सैन्य अभियानों के खिलाफ रहे हैं। उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि इससे अमेरिका को फायदे से ज्यादा नुकसान होगा। दिलचस्प बात यह है कि वेंस ने पाकिस्तान में शांति वार्ता की कोशिश भी की थी, लेकिन वह सफल नहीं रही। वेंस को लगता है कि युद्ध को लंबा खींचने के बजाय कूटनीति पर ध्यान देना चाहिए था, लेकिन प्रशासन के अन्य अधिकारी केवल सैन्य ताकत दिखाने पर तुले हैं।

ये भी पढे़ं: Hormuz को लेकर आर-पार के मूड में पुतिन! रूसी राजदूत ने UN में किया तेहरान का खुला समर्थन

क्या ट्रंप को गुमराह किया जा रहा है?

रिपोर्ट्स में एक बड़ा दावा यह है कि युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ वही बातें बोल रहे हैं जो राष्ट्रपति ट्रंप सुनना पसंद करते हैं। सार्वजनिक रूप से वेंस और हेगसेथ एक-दूसरे के साथ दिखते हैं, लेकिन बंद कमरों में वेंस रणनीतिक विफलताओं पर सवाल उठा रहे हैं। यह स्थिति दर्शाती है कि ट्रंप प्रशासन के भीतर दो गुट बन गए हैं एक जो जीत का जश्न मना रहा है और दूसरा जो भविष्य के गंभीर सैन्य संकट की आहट से डरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+