जापानी पनडुब्बी और हांगकांग के मालवाहक जहाज में भीषण टक्कर, भारी नुकसान की आशंका
प्रशांत सागर में जापानी पनडुब्बी और मालवाहक जहाज की आपस में टक्कर हो गई है। हादसे के बाद काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
टोक्यो: प्रशांत सागर में जापानी पनडुब्बी (Japanese submarine) और मालवाहक जहाज की आपस में टक्कर हो गई है। हादसे के बाद काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि समुन्द्र से सतह पर आने के दौरान जापानी पनडुब्बी का मालवाहक जहाज के साथ टकरा गई। हांगकांग के मालवाहक जहाज में 3 हजार टन सामान और 65 क्रू मेंबर सवार थे।

पनडुब्बी को भारी नुकसान
हादसे के बाद नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है। अभी तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक, बताया गया है कि पनडुब्बी में सवार जापानी कोस्टगार्ड के तीन जवानों को चोटें आईं हैं। साथ ही पनडुब्बी में काफी नुकसान की आशंका जताई गई है। पनडुब्बी के पंख बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये हैं वहीं पनडुब्बी में सवार बाकी जवानों को बाहर निकाल लिया गया है। जापान का शौर्यू पनडुब्बी 2009 से जापानी कोस्टगार्ड की सेवा में शामिल है, जिसकी सतह पर आते वक्त मालवाहक जहाज से टक्कर हो गई। दक्षिणी जापान के शिकोकू द्वीप के पास ये हादसा हुआ है। जापानी रक्षामंत्री ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया है कि पनडुब्बी का संचार तंत्र बुरी तरह से ध्वस्त हो चुका है हालांकि पनडुब्बी अभी भी काम करने लायक है। जापानी रक्षमंत्री ने नोबुओ किशीएस ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। वहीं, अमेरिका नेवी के पूर्व कैप्टन ब्रेडली मार्टिन ने हादसे की तस्वीरें देखने के बाद कहा है कि जापानी पनडुब्बी को काफी नुकसान पहुंचा और अब ये पनडुब्बी इस्तेमाल के लायक नहीं है।
पहले भी हुआ है हादसा
जापानी पनडुब्बी और मालवाहक जहाज के बीच का ये हादसा करीब 20 सालों के बाद हुआ है। इससे पहले जापान के होवोलुलु में अमेरिकी न्यूक्लियर हथियार से लैश एक पनडुब्बी ने एक जापानी मछुआरा जहाज पर गलती से गोला दाग दिया था। उस हादसे में मछुआरा जहाज पर सवार 9 लोग मारे गये थे जिनमें 4 हाईस्कूल में पढ़ने वाले बच्चे थे। दरअसल, 9 फरवरी 2001 को हादसा तब हुआ था जब अमेरिकी पनडुब्बी ग्रीनवेली एक मॉकड्रील कर रहा था और उसकी चपेट में मछुआरों का जहाज आ गया था। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 26 लोगों को बचा लिया गया था। हादसे के बाद अमेरिकन नेवी ने मृतकों के परिवार को 16.5 मिलियन डॉलर का मुआवजा दिया था। हादसे के बाद अमेरिकी पनडुब्बी के कमांडर स्कॉड वेडल को अमेरिकन मिलिट्री कोर्ट में दोषी ठहराते हुए उन्हें नेवी से बर्खास्त कर दिया था।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications