कुत्ते जैसा दिख सके इसलिए खर्च किए लाखों, सूरत देख कुत्ता भी हो जाता है हैरान
तोको नाम के एक शख्स ने खुद को कुत्ते की तरह दिखाने के लिए 11 लाख रुपये खर्च कर डाले। इतने पैसे तोको ने डॉग मॉडलिंग सूट बनवाने पर किया है।
टोकियो, 25 मईः लोग सुंदर दिखने के लिए क्या-क्या नहीं करते। शरीर को सुंदर बनाने के लिए लोग कसरत करते हैं, महंगे कॉस्मेटिक्स लगाते हैं, पैसे हों तो सर्जरी भी कराते हैं मगर कोई कुत्ता दिखने के लिए अपने लाखों रुपये बहा दे तो उसकी इस चाहत पर क्या ही कहा जाए।

कुत्ता बनने की थी चाहत
जी हां। ये सच है। एक इंसान ने कुत्ता बनने के लिए लाखों खर्च कर दिये। आप एक बार यह पढ़कर यकीन नहीं कर पाएंगे कि कोई कुत्ता बनने के लिए पैसे भी खर्च कर सकता है। हम आपको इस बात का यकीन दिला पाएं इसके लिए हमने तस्वीरों का भी जुगाड़ कर लिया है। इन तस्वीरों को देखिए और खुद सोचिए कि कोई किस कदर कुत्ता बनने की चाहत लिए बैठा था।

कुत्ते बनने के लिए 11 लाख किए खर्च
ये अजीबोगरीब मामला जापान में सामने आया है, जहां तोको नाम के एक शख्स ने खुद को कुत्ते की तरह दिखाने के लिए 11 लाख रुपये खर्च कर डाले। इतने पैसे तोको ने डॉग मॉडलिंग सूट बनवाने पर किया है। इसे पहनने के बाद वह शख्स हूबहू कुत्ते की तरह दिखता है और दूर से देखने पर कुत्ता भी नहीं पहचान सकता कि यह कोई कुत्ता नहीं, बल्कि आदमी है।

बचपन से कुत्ता बनना चाहता था तोको
तोको का कहना है कि वह बचपन से ही जानवर की तरह रहना चाहता था। उसे कुत्तों से प्यार था इसलिए इसलिए उसने कुत्ते का रूप लेने की सोची। इसके लिए इस शख्स ने स्पेशल इफेक्ट्स वर्कशॉप जेपेट से संपर्क किया। जेपेट ने तोको के लिए अल्ट्रा रियलस्टिक डॉग कॉस्ट्यूम तैयार किया। इसे पहनने के बाद तोको अब पूरी तरह से एक कुत्ता लगता है।

सूट बनाने में लगे 40 दिन
सूट बनाने में कंपनी को कुल 40 दिन लगे। कंपनी ने इस सूट की छोटी से छोटी डिटेल पर बारीकी से काम किया है। इस सूट को बनाने के लिए सिंथेटिक फर का इस्तेमाल किया गया है। तोको को इस सूट के लिए भारतीय मुद्रा में कुल 11,63,000 रुपये खर्च करना पड़ा। यह कॉस्ट्यूम हूबहू कुत्ते की चमड़ी की तरह है। इसे पहनकर तोको बिल्कुल किसी कुत्ते की तरह लगता है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications