एक आम इंसान से शादी करके आम जिंदगी जिएंगी जापान की राजकुमारी माको

जापान के सम्राट अकीहितो की पोती राजकुमारी माको अपने साथ पढ़ चुके क्‍लासमेट के साथ करेंगी शादी। माको के दोस्‍त लॉ से जुड़े हैं और राजकुमारी माको ने उनसे शादी के लिए शाही परिवार से इजाजत मांगी है।

टोक्‍यो। यूं तो आपने तमाम बॉलीवुड फिल्‍मों में देखा होगा कि महलों में रहने वाली राजकुमारी को एक आम आदमी से प्‍यार हो जाता है लेकिन जापान में अब यही फिल्‍मी कहानी हकीकत बनने जा रही है। जापान की राजकुमारी माको ने फैसला किया है कि वह अपने क्‍लासमेट से शादी करेंगी। राजकुमारी के सपनों के राजकुमार का नाम केई कोमुरो है और 25 वर्षीय कोमुरो एक कानूनी सहायक हैं।

एक आम इंसान से शादी करके आम जिंदगी जिएंगी जापान की राजकुमारी माको

परिवार ने दी इजाजत

25 वर्षीय राजकुमारी माको, सम्राट अकीहितो की पोती हैं और उन्‍होंने अपने परिवार से शादी की इजाजत मांगी है। लेकिन जापानी मीडिया के मुताबिक इस शादी में एक बड़ी अड़चन है और वह है कि जापानी राजघराने के नियम के मुताबिक अगर शाही परिवार का कोई शख्‍स किसी आम नागरिक के साथ शादी करने का फैसला लेता है तो उसका राजघराने से नाता टूट जाता है और फिर उसे एक आम नागरिक की जिंदगी जीनी पड़ती है। इस नियम की परवाह न करते हुए भी राजकुमारी ने कोमुरो से शादी करने का फैसला किया है। मीडिया की ओर से जो जानकारी दी गई है कि उसके मुताबिक शाही घराने ने उनको शादी की मंजूरी दे दी है। माको अब अगले माह अपने साथी कोमुरो से सगाई करेंगी।

कौन हैं राजकुमारी माको

राजकुमारी माको और कोमुरो ने टोक्‍यो के इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। कोमुरो और माको दोनों कॉलेज के दिनों से एक साथ हैं। कॉलेज के दौरान करीब पांच वर्ष पहले दोनों की पहली मुलाकात एक रेस्‍टोरेंट में हुई थी। यहां से ही दोनों के बीच करीबियां बढ़ती गईं। हालांकि माको के साथी कोमुरो ने इस पूरी जानकारी पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। 25 वर्षीया राजकुमारी माको, सम्राट अकीहितो के बेटे राजकुमार अकीशिन्‍हो की बड़ी बेटी हैं। शाही परिवार की वह पहली ऐसी सदस्‍य भी हैं जिन्‍होंने यूनिवर्सिटी से शिक्षा हासिल की है। राजकुमारी माको ने टोक्‍यो के अलावा स्‍कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग से भी पढ़ाई की है। वर्तमान समय में वह टोक्‍यो यूनिवर्सिटी से रिसर्च कर रही हैं।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+