भारत से अचानक यूक्रेन क्यों निकल गए जापानी पीएम? ट्रेन पकड़कर पहुंचे कीव, जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात

जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा अचानक यूक्रेन पहुंच गए हैं। जापानी मीडिया ने कहा कि वे पौलेंड से ट्रेन पकड़कर यूक्रेन निकले हैं। यहां वो यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे।

Fumio Kishida ukraine Visit

Image: Oneindia

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए थे। लेकिन इस बीच वह अचानक यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मिलने के लिए कीव रवाना हो गए। जापानी मीडिया के मुताबिक, भारत से निकलने के बाद किशिदा सीधे पोलैंड पहुंचे। यहां से ट्रेन में बैठकर वो मंगलवार की सुबह यूक्रेन पहुंच चुके हैं। इससे पहले बीते महीने अमेरिकी प्रेसीडेंट बाइडेन ने भी यूक्रेन जाने के लिए ऐसा ही किया था। ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई जापानी प्रधानमंत्री किसी युद्धरत देश का दौरा कर रहा है।

G-7 की अध्यक्षता कर रहा जापान

जापानी पीएम का यह दौरा उस वक्त हो रहा है जब मॉस्को में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुंचे हैं। जापान के विदेश मंत्रालय ने बताया है पीएम किशिदा, राष्ट्रपति जेलेंस्की के नेतृत्व में अपने देश की रक्षा के लिए लड़ रहे यूक्रेनियों के प्रति सम्मान व्यक्त करेंगे। साथ ही जापान और G-7 देशों के अध्यक्ष के तौर पर यूक्रेन को समर्थन देंगे। आपको बता दें कि G-7 दुनिया की सात सबसे विकसित देशों का एक संगठन है। जापान इस बार G-7 की अध्यक्षता कर रहा है।

यूक्रेन क्यों गए जापानी पीएम?

भारत दौरे पर जापानी पीएम ने G-7 के आयोजन के लिए पीएम मोदी को भी आमंत्रित किया था। माना जा रहा है कि G-7 देशों के नेताओं के दबाव की वजह से किशिदा को यह दौरा करना पड़ा है। जापानी पीएम किशिदा G-7 देशों के एकमात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने अभी तक यूक्रेन का दौरा नहीं किया था। आपको बता दें कि यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद जापान पहला ऐसा एशियाई देश था, जिसने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का ऐलान किया था। जापान खुलकर यूक्रेन का पक्ष लेता रहा है।

यूक्रेन का खुलकर समर्थन कर रहा जापान

जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने इससे पहले जनवरी में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति ने उन्हें कीव आने का आमंत्रण भी दिया था। पिछले महीने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के साल भर पूरा होने की पूर्व संध्या पर जापान ने यूक्रेन को मानवीय सहायता के तौर पर 5.5 बिलियन डॉलर देने का ऐलान किया था। जापान अब तक यूक्रेन को 7 अरब डॉलर की मदद कर चुका है। इसके अलावा जापान ने जंग में मदद के लिए यूक्रेन को कई गैर-लड़ाकू मिलिट्री इक्विपमेंट भी दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+