Net Worth: शिगेरु इशिबा या डोनाल्ड ट्रंप, किसके पास है दौलत का खजाना? एक की सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश!
Shigeru Ishiba, Donald Trump Net Worth: जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला लेकर सबको चौका दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पद त्याग देने के बावजूद उनके पास दौलत की भरमार है। उनकी नेटवर्थ किसी को भी हैरान कर सकती है। इस मौके पर जानते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति और बिजनेसमैन डोनाल्ड ट्रंप और जापानी पूर्व पीएम में से किसकी नेटवर्थ ज्यादा है।
नेटवर्थ बताने से पहले आइए जानते हैं कि जापान के पीएम शिगेरु इशिबा ने अचानक इस्तीफा क्यों दिया। ऐसा क्या हुआ कि उन्हें इतना बढ़ा फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

जापान के PM को अचानक क्यों देना पड़ा इस्तीफा?
दरअसल, जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने लगातार चुनावों में हार के दबाव के बीच इस्तीफा दिया है। उनकी पार्टी, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP), दोनों सदनों में बहुमत खो चुकी थी, जिससे उनकी राजनीतिक स्थिति कमजोर हो गई थी।
इशिबा ने एक टेलीविजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, 'मैंने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैंने महासचिव मोरियामा से राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। मैं चाहता हूं कि जल्द चयन की प्रक्रिया शुरू करें।'
क्या पद छोड़ने का डाला गया दबाव?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई सीनियर नेताओं और मंत्रियों ने भी उन्हें पद छोड़ने का दबाव डाला। इसके अलावा, जापान को अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौते, बढ़ती महंगाई, चावल नीति सुधार और क्षेत्रीय तनाव जैसे बड़े मुद्दों का सामना करना था। इस सब के बीच, इशिबा ने खुद को जिम्मेदार मानते हुए कहा कि अब समय है अगले नेतृत्व को मौका देने का।
जापान के पीएम की सैलरी और नेटवर्थ
जापान के पीएम इशिबा की मंथली सैलरी लगभग 33.4 लाख येन थी, जो भारतीय करेंसी में करीब 20 लाख रुपये बनती है। यानि उनकी सालाना सैलरी लगभग 2.4 करोड़ रुपये थी। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 44 करोड़ रुपये है।
डोनाल्ड ट्रंप की नेटवर्थ कितनी है?
अमेरिकी राष्ट्रपति और कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप, जापान के पूर्व पीएम से काफी अमीर हैं। फोर्ब्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ 52,901 करोड़ रुपये है और वे दुनिया के 637वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
डोनाल्ट ट्रंप को कितनी सैलरी मिलती है?
सैलरी की बात करें तो यूएस प्रेसिडेंट के तौर पर उन्हें हर महीने लगभग 29.4 लाख रुपये मिलते हैं, जो भारत के प्रधानमंत्रियों से कहीं ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications