जापान के स्पेस ड्रोन ने भेजी पहली तस्वीर

ड्रोन
EPA
ड्रोन

जापान की स्पेस एजेंसी ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में एक ड्रोन के जरिए ली गईं पहली तस्वीरें जारी की हैं.

इंटर्नल बाल कैमरा ड्रोन को अंतरिक्ष यात्रियों की तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए भेजा गया है.

ड्रोन को धरती से ही चलाया जाता है और ये ज़ीरो ग्रेविटी (गुरुत्वहीनता) में भी आगे बढ़ सकता है.

अंतरिक्ष में तैरती छोटी सी लुभावनी बॉल जैसा ये ड्रोन एक खिड़की की तरह है जिससे स्पेस स्टेशन में रहने वालों की ज़िंदगी में झांका जा सकता है.

जापान एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी का कहना है कि ये ड्रोन जून में स्पेस स्टेशन भेजा गया था लेकिन इसने जो तस्वीरें और वीडियो भेजे हैं, उन्हें पहली बार जारी किया गया है.

दुबई में ड्रोन में घूम सकेंगे मुसाफिर

ड्रोन से ली गई कुछ अद्भुत तस्वीरें

आसान होगा काम

स्पेस एजेंसी के मुताबिक, "ये किसी भी वक्त कहीं भी घूम सकता और किसी भी एंगल से तस्वीरें ले सकता है."

ड्रोन का काम तस्वीरें लेना और वीडियो रिकॉर्ड करना ही है. अब तक अंतरिक्ष यात्री अपने काम और प्रयोगों का रिकॉर्ड करने के लिए ऐसा खुद ही करते थे.

स्पेस एजेंसी के मुताबिक, "इसमें उनके काम के कुल घंटों का 10 फीसदी वक्त लगता है."

परिंदों की नज़र से धरती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+