महलों में रहने वाली जापान की राजकुमारी ने आम आदमी से की शादी, छोड़ना पड़ा महल

टोक्‍यो। दुनिया की सबसे पुराने शाही परिवार होने का रिकॉर्ड जापान के शाही परिवार के पास है। इस परिवार की एक राजकुमारी अब शादी के बाद बिना किसी शाही सुख के और बिना किसी आलिशान महल के रहेगी। जापान की राजकुमार आयाको ने एक आम आदमी से शादी की है। नियमों के मुताबिक शाही परिवार से बाहर शादी करने की वजह से उनके सारे शाही टाइटल्‍स और उन्‍हें दी गई सभी सुविधाएं उनके वापस ले ली जाएंगी। 29 अक्‍टूबर को अयाको ने केई मोरिया से टोक्‍यो के मेइजी श्राइन में शादी की है। इस शादी में परिवार के कुछ करीबी सदस्‍य और दोस्‍त ही शामिल थे। इसके अलावा करीब 1,000 शुभचिंतक इस जोड़े को बधाई देने के लिए मौजूद थे।

शादी के तुरंत बाद छोड़े सभी टाइटल

शादी के तुरंत बाद छोड़े सभी टाइटल

28 वर्ष की अयाको जापान की राजकुमारी हिसाको और राजकुमार नोरिहितो की सबसे छोटी बेटी हैं। नोरिहितो का साल 2002 में 47 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। नोरिहितो, जापान के महाराजा अकिहितो के फर्स्‍ट कजिन थे। शादी के बाद अयाको ने अपना शाही टाइटल तुरंत त्‍याग दिया और अब वह भी एक आम नागरिक बन गई हैं। जापान के इंपीरियल हाउस के नियम के मुताबिक शाही परिवार की लड़कियां अगर गैर-शाही परिवार में शादी करती हैं तो फिर उन्‍हें अपनी शाही उपाधि को त्‍यागना होगा। शादी के समय अयाको ने पारंपरिक जापानी पोशाक किमोनो पहना हुआ था। इसके अलावा उनका हेयरस्‍टाइल भी पारंपरिक था। शादी से पहले महल के करीब 350 स्‍टाफ ने अयाको को विदाई दी।

शाही परिवार की जगह चुना केई को

शाही परिवार की जगह चुना केई को

शादी के बार अयाको ने कहा, 'मैं शादी करके बहुत खुश हूं और यहां पर मेइजी श्राइन पर हमें बधाई देने के लिए बहुत सारे लोग आए।' जापान की पारंपरिक शिंतो सेरेमनी के तहत दोनों की शादी हुई है। उन्‍होंने आगे कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि हमारी शादी मेइजी श्राइन में हुई है जहां पर मेरे दादा जी मेइजी महाराज की पूजा होती है और मैं बहुत खुश हूं।' जुलाई में केई और अयाको ने अपनी सगाई का ऐलान किया था। सगाई का ऐलान तब किया गया था जब अयाको इस बात पर राजी हो गई थीं कि शादी के बाद वह अपनी पोजीशन और टाइटल को छोड़ देंगी। अयाको ने अपने शाही टाइटल्‍स की जगह केई को अपना जीवनसाथी चुनने का मन बना लिया था। हालांकि अयाको को जापान की सरकार की तरफ से करीब 10,06,646.16 डॉलर की रकम मिलेगी ताकि वह अपने खर्चे पूर सकें। अयाको ने शादी के बाद ही अपना महल और परिवार छोड़ दिया लेकिन उन्‍होंने कहा कि वह हमेशा महाराज और महारानी को अपना समर्थन देती रहेंगी।

ब्रिटेन से अलग जापान की शाही फैमिली

ब्रिटेन से अलग जापान की शाही फैमिली

केई एक शिपिंग कंपनी निपॉन यूसेन में काम करते हैं। उन्‍होंने शादी के बाद कहा कि उनकी पत्‍नी बहुत खूबसूरत हैं और वह हमेशा उनके साथ रहेंगे। केई ने कहा कि वह अयाको के साथ मिलकर एक खुश और मजबूत परिवार का निर्माण करना चाहते हैं। अयाको की शादी ब्रिटेन की राजकुमारी यूजिनी की शादी के दो हफ्तों बाद ही हुई है। यूजिनी ने भी एक आम आदमी के साथ ही शादी की है। लेकिन जापान के शाही नियमों से अलग यूजिनी को अपना शाही टाइटल और सुख-सुविधाओं को नहीं छोड़ना होगा। यूजिनी शादी के बाद भी अपने स्‍टेटस के साथ शाही परिवार की सदस्‍या हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+