Japan PM Fumio Kishida India Visit: राजघाट पहुंचे जापानी पीएम, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
राजघाट से जापानी पीएम फुमियो किशिदा दिल्ली के हैदराबाद हाउस पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने जापानी पीएम का स्वागत किया। यहां दोनों पक्षों ने आपसी हित के द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर प्रतिनिधिमंडल स्तर पर चर्चा की।

Image: PTI
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर भारत आ गए हैं। नई दिल्ली हवाईअड्डे पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने उनका स्वागत किया। दिल्ली पहुंचने के बाद जापानी पीएम किशिदा राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम फुमियो किशिदा ने राजघाट पर आगंतुक पुस्तिका पर अपने दस्तखत किए और उन्हें महात्मा गांधी की जीवनी पर लिखी गई पुस्तकें भेंट की। राजघाट से जापानी पीएम सीधे दिल्ली के हैदराबाद हाउस पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत किया। दोनों प्रधानमंत्री के दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में बाल बोधी वृक्ष पर जाने का भी कार्यक्रम है।
राजघाट से जापानी पीएम सीधे दिल्ली के हैदराबाद हाउस पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने अपने समकक्ष फुमियो किशिदा से इस अवसर पर आपसी हित के द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर प्रतिनिधिमंडल स्तर पर चर्चा की। इस दौरान उनके बीच G7 और G20 के अपने-अपने प्रेसीडेंसी के लिए अपनी प्राथमिकताओं पर भी चर्चा हुई।
आपको बता दें कि फुमियो किशिदा अक्टूबर 2021 में जापान के प्रधानमंत्री बने थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद फुमियो किशिदा ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना था। इससे पहले वे वह 19 मार्च से 20 मार्च 2022 तक दो दिनों के लिए भारत दौरे पर आए थे। यहां उन्होंने पीएम मोदी के साथ 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर बैठक में हिस्सा लिया था।
आपको बता दें कि साल 2006 से ही दोनों देश सालाना सम्मेलन आयोजित करते आ रहे हैं। इससे पहले आखिरी समिट मार्च 2022 में आयोजित की गई थी। जापानी पीएम किशिदा ने यात्रा पर निकलने से पहले जारी एक बयान में कहा कि इस दौरे पर वे मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए नई योजना का एलान करने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications