नॉर्थ कोरिया के परमाणु टेस्ट अभियान को रोक के ऐलान पर जापान ने भरोसा करने से इनकार
नई दिल्ली। जिस तरह से नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने न्यूक्लियर अभियान को बंद करने का अचानक ऐलान किया है उसने दुनियाभर के देशों को चौंका दिया है। किम जोंग के ऐलान के बाद जापान ने उसपर भरोसा करने से इनकार कर दिया है। जापान के रक्षा मुखिया का कहना है कि हम नॉर्थ कोरिया की बात से संतुष्ट नहीं है। साथ ही जापान ने इस बात का भी ऐलान किया है कि वह नॉर्थ कोरिया के इस ऐलान के बाद भी उसपर दबाव बनाना जारी रखेंगे।

आपको बता दें कि नॉर्थ कोरिया ने ऐलान किया है कि वह न्यूक्लियर और लंबी दूरी की मिसाइल परीक्षण को बंद करने जा रहा है। साथ ही उसने यह भी ऐलान किया है कि वह अपनी न्यूक्लियर साइट को भी बंद कर देगा। नॉर्थ कोरिया की आधिकारिक सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि देश अब अपनी राष्ट्रीय नीति को बदलने जा रहा है और आर्थिक पहलू पर ज्यादा ध्यान देगा। साथ ही नॉर्थ कोरिया ने इस बात का भी भरोसा दिलाया है कि वह क्षेत्रीय पड़ोसियों से अपने संबंध बेहतर करेगा और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर कोरियन द्वीप में शांति की स्थापना के लिए काम करेगा। देश के अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए नॉर्थ कोरिया बेहतर अंतर्राष्ट्रीय माहौल बनाने की दिशा में काम करेगा।
नॉर्थ कोरिया के इस फैसले का अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वागत किया है। ट्रंप ने ट्वीट करके कहा कि नॉर्थ कोरिया अपने सभी न्यूक्लियर टेस्ट और बड़ी मिसाइल के टेस्ट अभियान को पूरी तरह से खत्म करने के लिए तैयार हो गया है। यह नॉर्थ कोरिया और विश्वभर के लिए काफी अच्छी खबर है, बहुत बड़ा फैसला। ट्रंप ने कहा कि हाल ही में होने वाली समिट को लेकर वह आशान्वित हैं।
इसे भी पढ़ें- नॉर्थ कोरिया ने न्यूक्लियर टेस्ट और बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट अभियान खत्म करने का ऐलान किया












Click it and Unblock the Notifications