Japan: आ गई इंसानों की वॉशिंग मशीन, कपड़े की तरह होगी धुलाई! कितने रुपए में ला सकते हैं घर?- Video
Japan: हाल ही में हुए वर्ल्ड एक्सपो में एक ऐसी मशीन ने सबको हैरान कर दिया, जिसे देखकर लोग कहते रह गए-"ये सच में होती है?" यह मशीन है ह्यूमन वॉशिंग मशीन, जो अब आधिकारिक तौर पर खरीदने के लिए भी उपलब्ध है। कंपनी की प्रवक्ता ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
इस मशीन में यूज़र अंदर जाते हैं, लेटते हैं, ढक्कन बंद करते हैं और सुकूनभरा संगीत सुनते हुए एक जेंटल वॉशिंग एक्सपीरियंस लेते हैं-कुछ-कुछ वॉशिंग मशीन जैसा, बस स्पिन साइकिल को छोड़कर!

1970 का आईडिया और आज का हाइटेक वर्ज़न
इस मशीन को "भविष्य की ह्यूमन वॉशर" कहा जा रहा है। ओसाका एक्सपो में इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि छः महीने चलने वाले इस इवेंट में 2.7 करोड़ से ज्यादा लोग इसे देखने पहुंचे।
जापानी कंपनी Science ने इसे डेवलप किया है। यह वही कॉन्सेप्ट है जिसे सबसे पहले 1970 के ओसाका एक्सपो में दिखाया गया था। कंपनी की प्रवक्ता साचिको मैकुरा ने बताया कि उनके कंपनी प्रमुख उस समय 10 साल के थे और इसी मशीन को देखकर प्रेरित हुए थे।
"ये सिर्फ शरीर नहीं, आत्मा भी धोती है"
मैकुरा ने कहा कि यह मशीन केवल शरीर को साफ नहीं करती, बल्कि एक तरह की रिलैक्सिंग थेरेपी भी देती है। मशीन आपके बॉडी के वाइटल सिग्नल्स, जैसे हृदय गति आदि को भी मॉनिटर करती है। यानी यह मशीन क्लीनिंग + रिलैक्सेशन + हेल्थ मॉनिटरिंग-तीनों का कॉम्बो पैक है।
हॉलीवुड स्टाइल टेक्नॉलजी पर चढ़ी दुनिया की नज़र
एक अमेरिकी रिसॉर्ट ने जब इस मशीन को खरीदने में रुचि दिखाई, तभी इसे कमर्शियल बनाने का फैसला लिया गया।
वर्तमान में ओसाका के एक होटल ने इसकी पहली यूनिट खरीद ली है। इसके साथ ही जापान का बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर Yamada Denki इसे शो-स्टोर में लगाने वाले हैं। कंपनी का कहना है कि इसकी यूनिकनेस बनाए रखने के लिए वे केवल 50 यूनिट्स ही बनाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 60 मिलियन येन (लगभग 3 करोड़ 43 लाख रुपए) है।
कैसे काम करती है यह भविष्य वाली वॉशिंग पॉड?
यह मशीन एक पॉड के आकार की पारदर्शी कैप्सूल जैसी होती है। इसका साइज़ 1 मीटर चौड़ा, 2.5 मीटर गहरा और 2.6 मीटर ऊंचा यूज़र इस कैप्सूल में लेटते हैं और फिर शुरू होती है ऑटोमैटिक बॉडी वॉश प्रोसेस। जिसमें हाई-प्रेशर वाटर जेट, बहुत फाइन मिस्ट और माइक्रोबबल टेक्नोलॉजी के जरिए यह शरीर को साफ करती है। जिससे ये माइक्रोबबल्स त्वचा के रोमछिद्रों तक जाकर गंदगी, मृत त्वचा और ऑयल हटाते हैं। कुल प्रक्रिया लगभग 15 मिनट में हो जाती है।
फ्यूचर-पर्सनलाइज्ड वॉशिंग + AI रिलैक्सेशन
मशीन के अंदर लगे बायोमेट्रिक सेंसर लगातार शरीर का डेटा पढ़ते हैं, जिससे वॉशिंग चक्र पूरी तरह यूज़र के हिसाब से एडजस्ट होता है। इसके साथ रिलैक्सिंग म्यूज़िक, नेचर के विज़ुअल्स और AI द्वारा मूड-आधारित एडजस्टमेंट यह पूरा अनुभव इतना स्मूथ है कि कंपनी इसे "शरीर और आत्मा दोनों को धोने वाला अनुभव" बताती है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications