जापान में मिलिट्री हेलिकॉप्टर लापता, 10 लोग थे सवार, दो पड़ोसी देशों पर गहराया शक
जापानी पीएम फुमिया किशिदा ने कहा, हमारी नेवी और कोस्ट गार्ड लापता हेलिकॉफ्टर की मिशन मोड पर तलाश कर रहे हैं। पहली कोशिश है कि किसी तरह इस पर सवार सभी सैनिकों को हर कीमत पर बचाया जाए।

जापान में 10 लोगों को ले जा रहा मिलिट्री हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। यह हेलीकॉप्टर टोही मिशन पर था। कोस्ट गार्ड ने कहा कि हेलिकॉप्टर यूएच60 मियाको द्वीप में एक हवाई अड्डे से लगभग 18 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में शाम करीब 4:40 बजे रडार से गायब हो गया।
डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक ट्रेनिंग ड्रिल के दौरान मियाको आईलैंड पर हेलीकॉप्टर अचानक रडार से गायब हो गया। यह इलाका ताइवान के काफी करीब है। यहां चीन के फाइटर जेट्स अक्सर उड़ान भरते हैं। जापान कोस्ट गार्ड का कहना है कि वे लापता सैन्य हेलीकॉप्टर की तलाश कर रहे हैं।
कोस्ट गार्ड ने हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए चार गश्ती जहाजों को पास के इलाके में भेजा है। शाम करीब 6:10 बजे जब वे पहुंचे तो मौसम की स्थिति सामान्य बताई गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लापता हेलीकॉप्टर जीएसडीएफ ताकायुबारू शिविर में तैनात था और निगरानी गतिविधियों में शामिल था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- यह UH60 हेलिकॉप्टर था। आमतौर पर इसे ब्लैक हॉक चॉपर कहा जाता है। इसे अमेरिका से खरीदा गया था। जीएसडीएफ ने कहा कि लापता हेलीकॉप्टर में दो पायलट, दो मैकेनिक और छह चालक दल सवार थे। ये सभी सेल्फ-डिफेंस फोर्स के सदस्य हैं।
जापान के प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा ने कहा- हमारी नेवी और कोस्ट गार्ड लापता हेलिकॉफ्टर की मिशन मोड पर तलाश कर रहे हैं। पहली कोशिश है कि किसी तरह इस पर सवार सभी सैनिकों को हर कीमत पर बचाया जाए।
भारतीय समय के मुताबिक, यह हेलिकॉप्टर दोपहर करीब 3.10 बजे मायको आईलैंड पर लगे रडार से ओझल हुआ। इस इलाके में हेलिकॉप्टर लापता होने की यह पहली घटना है। ये नॉर्थ कोरिया और चीन की फायरिंग रेंज वाला विवादित इलाका है।
हाल ही में अमेरिका ने दक्षिण कोरिया और जापान के साथ मिलकर उत्तर कोरिया की सीमा से लगते समुद्र में परमाणु रोधी पनडुब्बी का सघन अभ्यास शुरू किया था। इसके बाद उत्तर कोरिया ने इन तीनों देशों को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications