कितनी तबाही लाता अगर भारत में आता..? भूकंप का VIDEO देख कांप जाएगी रूह! जानें भारत-जापान के अर्थक्वेक में फर्क

जापान में भूकंप के जोरदार झटकों ने हर किसी का दिल सहमा दिया। 7.2 की तीव्रता वाला ये भूकंप ताइवान की राजधानी ताइपे में आया। जहां जोरदार झटके महसूस किये गये। इस भूकंप ने जनजीवन को बाधित कर दिया था। भूकंप के जोरदार झटकों का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद किसी की भी रूह कांप जाएगी।

वायरल वीडियो मेट्रो का है, स्वीमिंग पूल का है और सड़क पर चल रहे कुछ लोगों का है। क्लिप में दहशत का वो मंजर साफ देखा जा सकता है, जो उस वक्त लोग महूसस कर रहे थे। इस तबाही के मंजर को देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। क्लिप देखने के बाद कई भारतीय लोग भी डरे हुए से नजर आ रहे हैं।

Japan Bhukamp

वैसे तो सोशल मीडिया पर जापान में आए इस भूकंप के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। मगर एक दो वीडियोज ऐसे हैं जो वाकई में दिल दहला देने वाले हैं। एक क्लिप में जापान की सड़कों पर चल रही गाड़ियां दिख रही हैं। सड़क खाली ही लग रही है और अपनी लेन में गाड़ियां चल रही हैं। जैसे ही भूकंप आता है, लेफ्ट साइड से आ रही बस तेजी से हिलने लगती है।

इसके बाद गाड़ियां हिलने लगती हैं। इस क्लिप ने लोगों को डरा दिया और सोशल मीडिया पर लोग इस स्थिति को भारत से कंपेयर करने लगे। वाकई अगर भारत में ये भूकंप आता तो तबाही का मंजर कुछ और ही होता। भारत की बात की जाए तो यहां ट्रैफिक की समस्या कोई नई नहीं है। जापान के वीडियो में गाड़ी आगे बढ़ रही होती है तभी भूकंप आता है और वो आगे वाली गाड़ी से टकराने से बच जाती है।

मगर यही अगर भारत में हुआ होता तो ट्रैफिक की बदतर हालत इस स्थिति को और भी बुरी बना सकती थी। ट्रैफिक के चलते गाड़ियां एक दूसरे से टकरा जाती और हालात और भी बुरे हो जाते। एक लेन पर गाड़ियां ना चलने की वजह से भूकंप की स्थिति का तो बाद में पता चलता मगर सड़क पर हाल बुरे रहते। सोशल मीडिया ऐसे तमाम कमेंट्स और कंपैरिजन से भरा पड़ा है।

भारत का विनाशकारी भूकंप
भारत में आए भूकंप की बात की जाए तो यहां सबसे खतरनाक भूकंप बिहार में आ चुका है। बिहार में 15 जनवरी साल 1934 में 8.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसमें तकरीबन 30 हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

दूसरी बार हजारों लोगों ने गंवाई जान
दूसरा भूकंप गुजरात में आया था, जो 7.6 तीव्रता का था। इस भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें 20,000 से भी ज्यादा लोग जान गंवा बैठे।

अगर आज भारत में भूकंप आ जाये तो विनाश बहुत ही ज्यादा होगा। आज भारत के कई महानगरों में ऊंची ऊंची इमारतें बन चुकी हैं। अगर भूकंप आया तो सबसे पहले ये सारी बिल्डिंग्स बुरी तरह ध्वस्त हो जायेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+