जापान में ओलंपिक के बीच बहुत बुरी खबर, कई शहरों में लगाया गया आपातकाल, स्थिति हुई खराब
जापान सरकार ने कोरोना वायरस की वजह से राजधानी टोक्यो समेत कई शहरों में आपातकाल लगाने की घोषणा की है।
टोक्यो, जुलाई 31: जापान में इस वक्त ओलंपिक चल रहा है और पूरी दुनिया में उसकी गुंज है, लेकिन इस बीच जापान से एक बुरी खबर सामने आ रही है। जापानी सरकार ने शनिवार को राजधानी टोक्यो समेत छह क्षेत्रों में कोरोनोवायरस मामलों में रिकॉर्ड इजाफा देखते हुए आपातकाल की घोषणा कर दी है। एक तरफ जापान में ओलंपिक का खेल और दूसरी तरफ कोरोना वायरस के मामलों में काफी तेजी से सरकार को सकते में ला दिया है।

कई शहरों में आपातकाल
जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम योशिहिदे सुगा के हवाले से देश के कई इलाकों में आपातकाल लगाने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ऑफिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि " जापान में 31 अगस्त तक के लिए राजधानी टोक्यो, सैतामा, चिबा, कानागावा, ओसाका और ओकिनावा प्रीफेक्चर में आपातकाल की स्थिति की घोषणा की जाती है। और तत्काल प्रभाव से कड़े प्रतिबंध लागू किए जाते हैं। वहीं, जापान सरकार ने फौरन होक्काइडो, इशिकावा, क्योटो, ह्योगो और फुकुओका प्रान्त में कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू करने के लिए प्रशासन को आदेश दिए हैं।

लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध
जापान की सरकार ने लोगों से गैर-जरूरी बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जापान सरकार की तरफ से कहा गया है कि लोग गैर-जरूरी घर से बाहर निकलने से बचें और बेवजह यात्रा ना करें। इसके साथ ही जापान सरकार ने लोगों से अपील की है कि लोग गर्मी की छुट्टियों में भी अपने गृहराज्य नहीं जाएं और जो जहां हैं, वहीं रूके। आपको बता दें कि पूरी दुनिया में एक बार फिर से कोरोना वायरस का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है और अमेरिका, इजरायल समेत चीन में भी काफी ज्यादा कोरोना वायरस के नये मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट जापान में भी फैल चुका है। आपको बता दें कि डेल्टा वेरिएंट सबसे पहले भारत में मिला था और अब दुनिया के 132 देशों में डेल्टा वेरिएंट फैल चुका है, जिसको लेकर डब्ल्यूएचओ ने भी चेतावनी जारी कर दी है।

वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ेगी
इसके साथ ही जापान सरकार ने कहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को फौरन वैक्सीन लगाया जाएगा। सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जापान में युवाओं को जल्द से जल्द वैक्सीन देने की कोशिश की जाएगी। जापान सरकार ने अगस्त महीने में कम से कम 40 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा सरकार ने सक्रिय रूप से 50 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले लोगों को, जिनमें कोरोना वायरस के मामूली लक्षण हैं, उन्हें दवाई दी जाएगी। जापान सरकार ने दावा किया है कि उसके पास क्रांतिकारी दवा है, जो कोरोना वायरस मामलों में 70 फीसदी तक असरदार है। जापान सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा है कि देश में कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए सरकार जितने भी सख्त कदम संभव हैं, वो सभी कदम उठाने का काम करेगी। आपको बता दें कि इन दिनों जापान में ओलंपिक चल रहा है और कई खिलाड़ी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

10 प्रतिशत वैश्विक मामलों में इजाफा
समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक मई महीने के अंत से दुनिया में कोरोना वायरस के मामले कम होने लगे थे, लेकिन पिछले दो हफ्तों से एक बार फिर से पूरी दुनिया में कोविड-19 का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। खासकर पिछले एक हफ्ते में पिछले हफ्ते की तुलना में कोरोना वायरस के मामलों में 10 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है, जो काफी चिंताजनक है। वहीं, एशियाई देशों में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। वियतनाम और जापान में नये मामलों में 61 प्रतिशत तक का इजाफा दर्ज किया गया है। जिसे देखते हुए जापान सरकार ने कई क्षेत्र में आपातकाल का ऐलान कर दिया है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications