माइकल जैक्सन की बहन जेनेट बोलीं, भाई मुझे 'स्लट, सूअर और घोड़ा...' कहकर बुलाते थे, हमेशा जलील किया
माइकल जैक्सन की बहन जेनेट बोलीं, भाई मुझे 'स्लट, सूअर और घोड़ा...' कहकर बुलाते थे, हमेशा जलील किया
नई दिल्ली, 25 जनवरी: जानी-मानी अमेरिकन गायिका और माइकल जैक्सन की छोटी बहन जेनेट जैक्सन ने कहा है कि उनके भाई उन्हें 'स्लट, सूअर और घोड़ा...' कहकर बुलाते थे। बचपन से ही उनके वजन को लेकर हमेशा जलील करते थे। जेनेट जैक्सन ने पहली बार बताया है कि कैसे उनके सुपरस्टार भाई माइकल जैक्सन ने उन्हें इंडस्ट्री शुरुआती दिनों में हमेशा शर्मिंदा किया है। जिसके कारण उन्हें हमेशा शरीर को लेकर दर्दनाक छवि के मुद्दों का सामना करना पड़ा है। रिदम नेशन की गायिका ने पहली बार अपने भाई माइकल जैक्सन को लेकर इतनी मुखर हुई हैं। जेनेट जैक्सन ने इन बातों का खुलासा स्काई डॉक्यूमेंट्री पर कही है।

जेनेट ने कहा, 'एक वक्त था, जब माइकल मुझे चिढ़ाते थे...'
जेनेट जैक्सन ने कहा, 'एक समय था जब माइकल मुझे चिढ़ाते थे और मुझे 'सुअर, घोड़ा, फूहड़, स्लट जैसे नामों से पुकारते थे।'' जेनेट जैक्सन ने कहा, मुझे पता है कि लोग इसके बारे में सुनकर हंसेंगे और मैं भी हंसूंगी। लेकिन अंदर से कहीं ना कहीं मुझे इस बात का दुख होता था। जब आपसे कोई कहना है कि आप बहुत ज्यादा मोटी हैं तो ये आपको प्रभावित करता है। मैं 10 साल की उम्र से अपने वजन को लेकर निगेटिव कमेंट सुन रही हूं।'

'कम उम्र से ही मेरे ब्रेस्ट आ गए थे...'
55 वर्षीय जेनेट बताती है, ''मैं इमोशनल हूं, इसलिए जब भी मैं तनावग्रस्त हो जाती हूं या कुछ वास्तव में मुझे परेशान कर रहा होता है, तो मेरा सुकून छिन जाता है। मेरा शरीर बहुत कम उम्र से ही विकसित हो गया था और मेरे ब्रेस्ट जल्दी आ जाते थे। मेरे घर-परिवारों वालों ने सोचा कि वे मेरे ब्रेस्ट को बांध देंगे ताकि मेरा सीना सपाट हो जाए। मैंने अपने शरीर को लेकर बहुत कुछ सहा है।''

'भाई माइकल जैक्सन 7 साल बड़े थे लेकिन मेरे करीब थे'
जेनेट जैक्सन ने कहा, ''मेरे और मेरे भाई माइकल जैक्सन के बीच सात साल की उम्र का अंतर था। वह मेरे बारे में बहुत अजीब-अजीब बातें करते थे लेकिन फिर भी बचपन में हम दोनों एक-दूसरे के करीबी थे। लेकिन ये बात भी सच है कि जैसे-जैसे मैं और माइकल बड़े होते गए, हमारे बीच एक भाई-बहन के तौर पर दूरियां बढ़ गई थी।'' 50 साल की उम्र माइकल जैक्सन की 2009 में मौत हो गई थी।

'माइकल पर लगाए गए बाल शोषण के आरोपों को सुन हैरान हो गई थी...'
जेनेट जैक्सन ने माइकल के खिलाफ लगाए गए बाल यौन शोषण के आरोपों के बारे में बात करते हुए कहा कि वह स्तब्ध और हैरान हो गई थी। जेनेट जैक्सन ने कहा, ''मैं तबाह हो गई थी जब माइकल पर पहली बार 1993 में बाल यौन शोषण का आरोप लगाया गया था, जब 13 वर्षीय जॉर्डन चांडलर ने माइकल पर कैलिफोर्निया में अपने घर, नेवरलैंड में उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।' यह पूछे जाने पर कि क्या आरोपों ने उन्हें प्रभावित किया, वह कहती हैं, ''हां, यह मेरे लिए निराशाजनक था। हमारा अपना अलग जीवन है और भले ही वह मेरा भाई है, लेकिन इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है।''












Click it and Unblock the Notifications