James Crown: बर्थडे के दिन अमेरिकी अरबपति की हादसे में मौत, पिछले हफ्ते ही PM मोदी के साथ किया था लंच

अमेरिकी व्यवसायी, अरबपति निवेशक और लंबे समय तक जेपी मॉर्गन चेज के निदेशक रहे जेम्स क्राउन की रविवार को अपना 70वां जन्मदिन मनाते समय कोलोराडो में एक कार रेसिंग दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक जेम्स क्राउन हादसे के दौरान कार रेसिंग कर रहे थे। तभी जेम्स की कार अनियंत्रित होकेर बैरियर से टकरा गई और उनका निधन हो गया।

James Crown Passed Away

जेम्स क्राउन के निधन के बाद पिटकिन काउंटी कोरोनर कार्यालय ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि अमेरिकी व्यवसायी की मौत किस कारणों से हुई। फिलहाल उनकी मौत की वजह एक्सीडेंट ही बताया जा रहा है।

क्राउन फैमिली एक एस्पेन स्कीइंग कंपनी की मालिक है। यह फैमिली शिकागो के सबसे अमीर परिवारों में शामिल है। जेम्स यहां कोलोराडो में अक्सर स्कीइंग करने आते थे।

जेम्स क्राउन के अचानक निधन से उनका परिवार सदमे में है। पीड़ित परिवार ने मीडिया से अनुरोध किया है कि इस कठिन समय में उनकी निजता का सम्मान किया जाए।

क्राउन अपने परिवार के व्यवसाय, निवेश फर्म हेनरी क्राउन एंड कंपनी के सीईओ और अध्यक्ष थे, जिससे उन्हें लगभग 10.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति विरासत में मिली थी। वे जेपी मॉर्गन, जनरल डायनेमिक्स और सारा ली सहित कई कंपनियों के निदेशक भी थे।

जेम्स क्राउन ने जेपी मॉर्गन चेज के बोर्ड मेंबर समेत कई बड़ी जिम्मेदारियां निभाई थीं। उन्होंने 1990 के दशक की शुरुआत से जेपी मॉर्गन के बोर्ड में काम किया था।

2014 में, राष्ट्रपति बराक ओबामा ने क्राउन को राष्ट्रपति के खुफिया सलाहकार बोर्ड में नियुक्त किया था। पिछले हफ्ते वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस स्टेट डिनर में भी शामिल हुए थे।

अमेरिकी व्यवसायी के निधन पर ओबामा ने कहा कि वह और उनकी पत्नी मिशेल उनकी मृत्यु से बहुत दुखी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+