खशोग्गी की हत्या एक भयकंर गलती, उसके शव के बारे में हमें नहीं पता: सऊदी

रियाद। पत्रकार जमाल खशोग्गी की मौत को भयंकर गलती बताते हुए सऊदी अरब के विदेश मंत्री अब्देल अल-जुबैर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनका शव कहां है। तुर्की के इस्तांबुल में स्थित सऊदी कॉन्सुलेट में खशोग्गी की मौत की पुष्टि होने के बाद अमेरिका समेत यूरोपीय देशों ने किंगडम की आलोचना की है। जुबैर ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा वे इस मामले की जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी होगा उनको सख्त सजा दी जाएगी। खशोग्गी इसी महीने 2 अक्टूबर को सऊदी कॉन्सुलेट से गायब हो गए थे, जिसके बाद पिछले सप्ताह ही सऊदी ने स्वीकार लिया था कि पत्रकार की हत्या हो चुकी है।

खशोग्गी के शव के बारे में हमें नही: सऊदी अरब

जुबैर ने कहा, 'कॉन्सुलेट में उसकी हत्या हुई है। हमें नहीं पता कि कैसे। हमें उनके शव के बारे में भी नहीं पता है। हम इस मामले की पूरी जांच कर रहे हैं। जो भी इस हत्या के लिए जिम्मेदार है, उन्हें सख्त सजा देंगे।' जुबैर ने खशोग्गी की मौत पर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस घटना को एक भयंकर गलती बताया है। पत्रकार खशोग्गी के परिजन अभी भी सऊदी में ही रहे हैं, वहीं उनके तीन बच्चों ने अमेरिका की नागरिकता ले ली है।

सऊदी सरकार ने जब से खशोग्गी की मौत के बारे में स्वीकारा, तभी से जुबैर पहले सीनियर अधिकारी जो लगातार इस घटना पर बोल रहे हैं। अमेरिकी न्यूजपेपर 'द वॉशिंगटन पोस्ट' के लिए काम कर रहे खशोग्गी अक्सर सऊदी किंगडम की शक्तियों और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की आलोचना कर रहे हैं।

अमेरिकी मीडिया और कांग्रेस सऊदी पर प्रतिबंध लगाने के लिए ट्रंप सरकार पर लगातार दबाव डाल रही है। वहीं, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इस घटना में अपनी भूमिका का इनकार किया है।

ये भी पढ़ें: 'ख़ाशोज्जी की हत्या में क्राउन प्रिंस की भूमिका नहीं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+