‘बिकनी किलर’ चार्ल्स शोभराज को छोड़ने से इनकार, सुप्रीम कोर्ट की बात नहीं मानेंगे जेल के अधिकारी?

नेपाली जेल अधिकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला "अस्पष्ट" है और फैसले में यह उल्लेख नहीं किया गया है कि किस मामले में उन्हें रिहा किया गया है।

Nepal jail refuses to release Charles Sobhraj

Image: ANI

नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिकिनी किलर के नाम से मशहूर फ्रांसीसी सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया था। लेकिन जेल के अधिकारियों ने सीरियल किलर शोभराज को रिहा करने से इनकार कर दिया है। नेपाली जेल अधिकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला "अस्पष्ट" है और फैसले में यह उल्लेख नहीं किया गया है कि किस मामले में उन्हें रिहा किया गया है। हालांकि इस मामले में चार्ल्स के वकील ने अलग दावा किया है। उनका कहना है कि वह शुक्रवार को आव्रजन विभाग को सौंपे जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया अस्पष्ट

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया अस्पष्ट

इंडिया टुडे वेबसाइट के मुताबिक नेपाली जेल अधिकारियों की ओर से यह दावा किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला "अस्पष्ट" है। यह मालूम नहीं चल पा रहा है कि यह कि किस मामले में चार्ल्स शोभराज को रिहा करने को कहा गया गया है। बता दें कि भारतीय और वियतनामी माता-पिता की संतान चार्ल्स शोभराज हत्या के आरोप में साल 2003 से ही उम्रकैद की सजा काट रहा है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के सूत्रों के मुताबिक जस्टिस सपना प्रधान मल्ला और जस्टिस तिलक प्रसाद श्रेष्ठ की बेंच ने 78 साल के शोभराज को जेल से रिहा करने का फैसला सुनाया था।

सजा से अधिक जेल की सजा काटी

सजा से अधिक जेल की सजा काटी

सुप्रीम कोर्ट के प्रवक्ता बिमल पौडेल ने कहा कि शोभराज द्वारा जेल से रिहा होने के लिए याचिका दायर की गई थी, चूंकि वह निर्धारित अवधि से ज्यादा समय तक जेल में बंद था, तो उसी आधार पर जेल से रिहा करने का आदेश दिया गया है। यह फैसला नेपाल सुप्रीम कोर्ट के जज सपना प्रधान मल्ला और तिल प्रसाद श्रेष्ठ की बेंच ने सुनाया है। चार्ल्स शोभराज पर दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या करने के आरोप लगा था। इसी आरोप में वह 2003 से नेपाल की जेल में बंद है।

भारत में भी काटी जेल की सजा

भारत में भी काटी जेल की सजा

व‍ियतनाम मूल के चार्ल्स शोभराज का जन्म 1944 में वियतनाम में हुआ था। चार्ल्स शोभराज की मां वियतनाम की और प‍िता भारतीय मूल के थे। चार्ल्स का असली नाम हतचंद भौनानी गुरुमुख चार्ल्स शोभराज (Hatchand Bhaonani Gurumukh Charles Sobhraj) है। चार्ल्स की जिंदगी के कुछ साल एश‍िया और फ्रांस में गुजरे। माता-प‍िता के तलाक के बाद उसकी मां ने फ्रेंच लेफ्ट‍िनेंट के साथ मिलकर चार्ल्स की परवर‍िश की। इससे पहले चार्ल्स शोभराज एक फ्रांसीसी पर्यटक को जहर देने और एक इजरायली नागरिक की हत्या करने के लिए भारत में 21 साल जेल की सजा काट चुका है।

ऐसे नाम पड़ा बिकनी किलर

ऐसे नाम पड़ा बिकनी किलर

शोभराज साल 1972 से 76 के दौरान एशिया आने वाले पश्चिमी देशों के ज्यादातर पर्यटकों को अपने जाल में फंसाता था और बाद में उन्हें मादक पदार्थ खिलाकर उनकी हत्या कर देता था। उसने जिन लोगों की निर्मम हत्या की थी उनमें से दो महिलाओं के शव केवल बिकिनी में मिले थे। इसके बाद ही चार्ल्स शोभराज का नाम 'बिकनी किलर' पड़ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+