सत्तारूढ़ पार्टी एएनसी ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को पार्टी से किया बर्खास्त

दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ पार्टी एएनसी ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। एएनसी के सेक्रेटरी जनरल फिकिल बाबूला ने कहा कि जुमा और जिन अन्य लोगों का बर्ताव पार्टी के सिद्धांतों और मूल्यों के खिलाफ है, उसे अफ्रिकन नेशनल कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

इस साल होने वाले आम चुनाव में एएनसी पार्टी के इस एक्शन का प्रभाव देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि इस विवाद के चलते एएनसी आगामी चुनाव भी हार सकती है।

jacob zuma

बता दें कि जैकब जुमा लोकतांत्रिक दक्षिण अफ्रीका के चौथे राष्ट्रपति थे, वह 2009 से 2018 तक देश के राष्ट्रपति थे, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उन्हें जबरन पद से हटा दिया गया, जिसके बाद उन्हें अब पार्टी से भी बाहर कर दिया गया है, जिसे कभी उन्होंने नेतृत्व प्रदान किया था।

दिसंबर माह में जैकब जुमा ने ऐलान किया था कि वह नई पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। जिसका नाम uMkhonto We Sizwe यानि एमके है। बाबुला ने कहा कि हम जैकब जुमा को बर्खास्त करने के साथ इलेक्टोरल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराएंगे और अपील करेंगे कि नई पार्टी के गठन को रद्द किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+