जैकी चैन की बेटी ने 12 साल बड़ी गर्लफ्रेंड से की शादी, शेयर की तस्वीरें
सुपरस्टार जैकी चैन की बेटी एटा नग ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। 19 वर्षीय एटा अपने से 12 साल बड़ी कनाडाई एंडी ऑटम से 8 नवंबर को शादी के बंधन में बंधीं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी के सर्टिफिकेट के साथ फोटो शेयर कर इसकी घोषणा की।

हांगकांग। सुपरस्टार जैकी चैन की बेटी एटा नग ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। 19 वर्षीय एटा अपने से 12 साल बड़ी कनाडाई एंडी ऑटम से 8 नवंबर को शादी के बंधन में बंधीं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी के सर्टिफिकेट के साथ फोटो शेयर कर इसकी घोषणा की। खबरों के अनुसार दोनों ने कनाडा में शादी की और अब हांगकांग में रहेंगे। एटा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा कि प्यार की हमेशा जीत होती है।

फोटो शेयर कर लिखा, 'प्यार की हमेशा जीत होती है'
एटा ने कनाडा की रहने वालीं 31 वर्षीय एंडी ऑटम से शादी की है। ऑटम ने सोशल मीडिया पर एटा के साथ फोटो शेयर कर लिखा, 'पत्नी और पत्नी के रूप में हांगकांग वापस आ गए। प्यार ने हमारी आंखें खोल दीं।' अपनी पत्नी के लिए ऑटम ने लिखा कि एटा ने उन्हें असली होने का गिफ्ट दिया है। 'उस बदलाव को बयां कर पाना मुश्किल है जो मैं महसूस कर रही हूं। मुझे अब डर नहीं है। पूरी जिंदगी मुझे लगा कि मुझमें बहुत नफरत है, लेकिन एटा ने मुझे एहसास दिलाया कि मैं नकारातमक्ता से घिरी हुई थी।'

एक साल के रिलेशनशिप के बाद की शादी
ऑटम ने लिखा कि नई पीढ़ी ज्यादा के लिए योग्य है। हमें जो प्यार साझा करना है, उसे महसूस करें, हम सभी वहां पहुंच सकते हैं। एटा ने भी ऑटम के साथ तस्वीर शेटर कर लिखा कि 'प्यार की हमेशा जीत होती है, हमेशा।' एटा और ऑटम ने पिछले साल एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और अब एक साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इसी साल अप्रैल में दोनों ने एक वीडियो जारी कर लोगों से मदद मांगी थी।

एटा ने अपने माता-पिता को बताया था होमोफोबिक
एटा ने इस वीडियो में कहा था, 'समलैंगिक रिश्तों से नफरत करने वाले माता- पिता की वजह से हम एक महीने से बेघर हैं। कई रातें हमने पुल के नीचे और दूसरी जगहों पर बिताईं।' वीडियो में उन्होंने अपने पिता को होमोफोबिक बताया था, जिसके बाद जैकी चैन ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें अपनी बेटी की सेक्सुएलिटी से कोई तकलीफ नहीं है। एटा मार्शल आर्ट्स स्टार जैकी चैन की Elaine Ng Yi Lei से इकलौती बेटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications