8 साल के हमशक्‍ल बच्‍चे की पढाई का खर्च उठाएंगे जैक मा

बिल्‍कुल जैक मा की तरह दिखने वाला 8 साल का फैन श्‍याओक्विन को मिनी जैक मा के नाम से मशहूर हो गया है।

नई दिल्‍ली। ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के सीईओ और चीन के दूसरे सबसे अमीर व्‍यक्ति 52 वर्षीय जैक मा अपने हमशक्‍ल 8 साल के गरीब बच्‍चे की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्‍होंने कहा है कि वो उसकी पढ़ाई का खर्च उठाएंगे। आपको बता दें कि बिल्‍कुल जैक मा की तरह दिखने वाला 8 साल का फैन श्‍याओक्विन को मिनी जैक मा के नाम से मशहूर हो गया है। कुछ दिनों पहले फैन का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद रातों-रात वो इंटरनेट स्‍टार बन गया।

Jack Ma says he will support his 8-year-old lookalike

उल्‍लेखनीय है कि फैन की पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं है। उसकी मां पोलियो से पीडि़त है। पिता एक पैर खो चुके हैं और दादी अल्‍जाइमर से पीडि़त हैं। फैन के बारे में बताया गया है कि वह साउथ-ईस्‍ट चीन में यॉन्‍गफेंग काउंटी में रहता है। इसके बारे में ये भी बताया गया है कि ये बच्‍चा अपने उम्र के और बच्‍चों की तरह स्‍कूल नहीं जा सकता।

जानिए कितनी है जैक मा की संपत्ति

जैक मा 2,700 करोड़ डॉलर यानी करीब 1.81 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। उनका बचपन गरीबी में बीता। जैक ने अपने करियर की शुरुआत इंग्लिश ट्रांसलेटर के रूप में की थी। जैक दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के फाउंडर हैं। दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में वे 23th पोजिशन पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+