Jack Ma: चीन में 'फ्री स्पीच' देकर फंस गए Alibaba के फाउंडर ? प्रमुख उद्यमियों की लिस्ट से किया बाहर
नई दिल्ली- चीन (China) की सरकारी मीडिया ने अलीबाबा ग्रुप के संस्थापक जैक मा (Alibaba Group founder Jack Ma)का नाम वहां के प्रमुख उद्यमियों की लिस्ट में नहीं शामिल किया है। चीन के प्रमुख उद्यमियों की इस लिस्ट में नाम नहीं होने से पता चल रहा है कि वह चीन की शी जिनपिंग (Xi Jinping) की सरकार की आंखों में किस कदर खटकने लगे हैं। क्योंकि, शंघाई सिक्योरिटीज न्यूज (Shanghai Securities News) की ओर में छपे एक फ्रंट-पेज आर्टिकल में चीन के सबसे नामी बिजनेसमैन का नाम शामिल नहीं होना, यही जाहिर करता है कि चीन की सरकार उनसे काफी नाराज है।

चीन के बड़े उद्यमियों की लिस्ट से जैक मा बाहर
चीन की सरकारी शंघाई सिक्योरिटीज न्यूज (Shanghai Securities News)में छपी वहां के प्रमुख उद्यमियों (leading entrepreneurs)की लिस्ट में अलीबाबा के संस्थापक जैक मा (Alibaba Group founder Jack Ma) तो अपनी जगह नहीं बना पाए हैं, अलबत्ता इसमें हुवाई टेक्नोलॉजीज के रेन झेंगफेई (Huawei Technologies' Ren Zhengfei),शायोमी कॉर्प के लेई जून (Xiaomi Corp's Lei Jun)और बीवाईडी के वैंग चुआनफू (BYD's Wang Chuanfu) को उनके योगदान के लिए जरूर सराहा गया है। दिलचस्प बात ये है कि मंगलवार को जब प्रभावशाली उद्यमियों की यह लिस्ट छापी गई है, उसी दिन अलीबाबा भी अपनी तिमाही की ताजा कमाई का ब्योरा देने वाले हैं। फिलहाल, अलीबाबा ने चीन की सरकारी मीडिया के इस बर्ताव पर कोई भी टिप्पणी नहीं की है।

चीन के सरकारी सिस्टम पर उठाए थे सवाल
माना जा रहा है कि जैक मा (Jack Ma)पर हुई इस 'सांकेतिक कार्रवाई' के पीछे उनकी पिछले 24 अक्टूबर की वह 'फ्री' स्पीच है, जिसमें उन्होंने चीन की रेगुलटरी सिस्टम की सार्वजनिक तौर पर धज्जियां उड़ाई थी। इसकी वजह से उनकी एएनटी ग्रुप (Ant Group) की 37 अरब डॉलर की आईपीओ (IPO) को लिस्टिंग से ठीक एक दिन पहले ही रोक दिया गया था। इसके बाद चीन की सरकार ने टेक्नोलॉजी सेक्टर के खिलाफ जांच अभियान की आड़ में अलीबाबा ग्रुप को निशाना बना लिया था। इसके अलावा एएनटी ग्रुप (Ant Group) के खिलाफ भी सख्ती के उपाय ढूंढ़ने शुरू कर दिए गए थे। दरअसल, जैक मा ने सार्वजनिक तौर पर इस बात की वकालत की थी कि चीन में ऐसे सिस्टम में बदलाव हो, जो बिजनेस मे नई कोशिशों को कुचलने का प्रयास करता है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के नेताओं को उनकी यह नसीहत नागवार गुजरी और उसके बाद जैक मा संदिग्ध तरीके से तीन महीने के लिए गायब हो गए थे।

तीन महीने तक गायब थे जैक मा
उस वाक्ये के बाद हमेशा सुर्खियों में रहने वाले जैक मा जब अचानक गायब हो गए तो उनको लेकर तरह-तरह की आशंका जताई जाने लगी। तीन महीने तक उनको लेकर कई तरह की अटकलबाजियां चलीं। आशंका जाहिर की गई कि चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC)की सरकार ने ही उन्हें गायब करा दिया है। लेकिन, पिछले महीने वो फिर से अचानक 50 सेकंड के एक वीडियो के जरिए सामने आ गए। शंघाई सिक्योरिटीज न्यूज वहां की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ (Xinhua News Agency) समर्थित अखबार है, जिसने लिखा है, 'चीनी उद्यमियों की एक पीढ़ी हमारी पुरानी आर्थिक व्यवस्था के कठोर ढांचे से उभरी है, जो कारोबार का लक्ष्य हासिल करने के लिए गरीबी से निकलकर जुनून के साथ आगे बढ़ी है।' इसने आगे लिखा है, 'उन्होंने चीन के आर्थिक सुधारों के बीच नई जिंदगी में सांस ली है।'
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications