न्यूजीलैंड की सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री बनीं जेसिंडा अर्डर्न, पूरा न्यूजीलैंड हुआ उनका मुरीद?

नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ अपने कारनामों के चलते न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न सदी की न्यूजीलैंड की सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री बन गई हैं। एक न्यूशब-रीड रिसर्च द्वारा कराए गए एक पोल सर्वे में यह नतीजे सोमवार को सामने आए, जो प्रधानमंत्री जेसिंडा द्वारा COVID-19 के खिलाफ लड़ी गई लड़ाई और न्यूजीलैंड में महामारी के प्रसार को रोकने में सफलता पर मिली प्रतिक्रियाओं पर केंद्रित एक जनमत था।

हालांकि कोरोनवायरस के संकट के बाद से पहले सार्वजनिक सर्वेक्षण में जेसिंडा अर्डर्न लेबर की लोकप्रियता 14 अंक बढ़कर 56.5 फीसदी हो गई, जो किसी भी पार्टी के लिए उच्चतम है, जबकि इसके विपरीत संसद में सबसे बड़ी पार्टी नेशनल की लोकप्रियता में 12.7 अंकों की गिरावट आई, जिससे उसकी लोकप्रिया का औसत अंक लुढ़क कर 30.6 फीसदी तक हो गई।

jacinda

गौरतलब है यह मतदान 8 मई और 16 मई के बीच आयोजित किया गया था, जिनमें मिली प्रतिक्रियाओं में से आधी प्रतिक्रियाएं गुरुवार को संघीय बजट के बाद ली गई थीं। लोगों की पसंद में शामिल पीएम जेसिंडा अर्डर्न को पिछले पोल में मिली प्रतिक्रियाएं 20.8 अंक बढ़कर 59.5 फीसदी हो गईं थी, जो रीड रिसर्च पोल के इतिहास में किसी भी नेता के लिए उच्चतम स्कोर था।

jacinda

यह पोल न्यूजीलैंड में लागू सख्त स्तर के तीन लॉकडाउन के अंतिम दिनों में किया गया था, जिसमें लगभग 92% उत्तरदाताओं ने हिस्सा लिया और सभी ने एक सुर में भारी समर्थन से लॉकडाउन के फैसले को सही करार दिया था। महामारी की रोकथाम के लिए न्यूजीलैंड को लेबल 4 प्रतिबंधों के तहत एक महीने से अधिक समय के लिए बंद कर दिया गया था, जिसमें अप्रैल के अंत में एक पायदान तक ढील दिया गया था।

jacinda

वैसे, न्यूजीलैंड उसके बाद भी अपने नागरिकों, व्यवसायों पर कठोर सामाजिक उपायों को लगातार लागू रखा है, जिससे वायरस के व्यापक प्रसार को रोकने में मदद मिली है। हालांकि न्यूजीलैंड में मॉल, सिनेमा, कैफे और जिम सहित व्यवसाय पिछले गुरुवार को फिर से खुल गए।

jacinda

न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री और देश की तीसरी महिला प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने वाली अर्डेन के उदय के बाद हर न्यूजीलैंड वासी जैसिंडा-मेनिया से ग्रसित हो चुका है, क्योंकि सभी के जुबान पर सिर्फ एक ही नेता का नाम है और वो हैं प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न।

jacinda

उल्लेखनीय है हाल के सप्ताहों में न्यूजीलैंड में Covid19 के नए मामलों की दर मे नाटकीय रूप से गिरावट आई है। यह वायरस अब तक न्यूजीलैंड में 1,499 लोगों को संक्रमित कर चुका है और कुल 21 लोगों की जान ले चुका है। हालांकि वैश्विक स्तर पर 47 लाख से अधिक संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं जबकि 315,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+