इवांका ट्रंप: दुनिया की 'सबसे पावरफ़ुल' बेटी

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को व्हाइट हाउस में ऑफ़िस दिया गया है.पैंतीस काल की इवांका डोनल्ड ट्रंप की आंख और कान की तरह काम करेंगी।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को व्हाइट हाउस में ऑफ़िस दिया गया है. वो अपने पिता के काम में हाथ बटाएंगी और उन्हें सलाह देंगी.

डोनल्ड ट्रंप और इवांका ट्रंप
Reuters
डोनल्ड ट्रंप और इवांका ट्रंप
इवांका
Reuters
इवांका

पैंतीस काल की इवांका डोनल्ड ट्रंप की आंख और कान की तरह काम करेंगी लेकिन वेस्ट विंग में काम करन के लिए उन्हें कोई पद या वेतन नहीं दिया जाएगा.

पूरी दुनिया में हाई प्रोफ़ाईल बेटियों की सूची में एक सफल बि़ज़नेस वुमन और सेलिब्रिटी के तौर पर इवांका नया नाम है.

दुनिया की प्रभावशाली 'फ़र्स्ट डॉटर्स' पर एक नज़र-

मरियम नवाज़ शरीफ़
Getty Images
मरियम नवाज़ शरीफ़

43 साल की मरियम नावज़ शरीफ़ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ की बेटी हैं.

हालांकि वो अपने पारिवारिक समाजसेवी संस्था की ज़िम्मेदारी देख रही थीं लेकिन 2013 में अपने पिता के सफल चुनावी प्रचार में अहम भूमिका निभाई थी.

बीबीसी उर्दू के आसिफ़ फ़ारुक़ी के अनुसार, वो पाकिस्तान की सियासत में बहुत ताक़़तवर होकर उभरी हैं.

वैसे पिछले साल कथित पनामा पेपर्स में उनका नाम भी आया था.

पुतिन की बेटी कैटरिना टिखोनोवा
Reuters
पुतिन की बेटी कैटरिना टिखोनोवा

डांसर

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की दो बेटियां हैं. साल 2015 में उनकी सबसे छोटी बेटी यकातेरिना तब सुर्खियों में आईं जब पता चला कि वो मॉस्को में कैटेरिना टिखोनोवा के नाम से वो रह रही हैं.

कथित रूप से उनके पास लाखों डॉलर के विदेशी कांट्रैक्ट हैं और वो पुतिन के अंदरूनी घेरे में सलाहकार के रूप में हैं.

टिखोनोवा रॉक एंड रॉल डांसर भी हैं और 2013 की विश्व चैंपियनशिप में पांचवें स्थान पर रही थीं.

इसाबेल डोस सैंटोस
Getty Images
इसाबेल डोस सैंटोस

अफ़्रीका की सबसे धनी

अंगोला के वयोवृद्ध राष्ट्रपति जोस एडुआर्डो डोस सैंटोस की बड़ी बेटी 43 साल की इसाबेल डोस सैंटोस सरकारी तेल कंपनी सोनांगोल की मुखिया हैं और 2013 में फ़ोर्ब्स मैग्ज़ीन ने उन्हें अफ़्रीका की सबसे धनी महिला बताया था.

उनकी कुल संपत्ति 3.2 अरब डॉलर है.

देश के वित्त बाज़ार, टेलीकम्युनिकेशन और डायमंड इंडस्ट्री में उनके खासी साझेदारी है.

रिचप तैयप एर्दोआन की सबसे छोटी बेटी 31 साल की सुमेयी एर्दोआन
Turkish Presidency/Y. Bulbul/Anadolu Agency/Getty
रिचप तैयप एर्दोआन की सबसे छोटी बेटी 31 साल की सुमेयी एर्दोआन

अपने पिता की चहेती

तुर्की के राष्ट्रपति रिचप तैयप एर्दोआन की सबसे छोटी बेटी 31 साल की सुमेयी एर्दोआन अपने पिता की चहेती हैं.

ब्रिटेन में शिक्षा पाने वाली सुमेयी अपने पिता की सलाहकार भी रह चुकी हैं और कई राजनयिक दौरों में अपने पिता के साथ रह चुकी हैं.

वो अपने पिता और सरकार की खुली समर्थक रही हैं.

ताज़ीकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन की 39 साल की बेटी ओज़ोदा रहमोन
PRESIDENCY OF THE REPUBLIC OF TAJIKISTAN
ताज़ीकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन की 39 साल की बेटी ओज़ोदा रहमोन

चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़

ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन की 39 साल की बेटी ओज़ोदा रहमोन, क़ानून की विद्यार्थी रही हैं और 2009 में उन्हें उप विदेश मंत्री बनाया गया.

पिछले साल उनके पिता ने उन्हें राष्ट्रपति प्रशासन का मुखिया बना दिया. वो सीनेट की सदस्य भी हैं.

राउल कास्त्रो की बेटी
Johnny Nunez/ WireImage/ Getty Images
राउल कास्त्रो की बेटी

राउल कास्त्रो की बेटी

क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो की बेटी मैरियेला कास्त्रो संसद की सदस्य हैं और लैंगिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की जानी मानी कार्यकर्ता हैं.

वो सरकारी संस्था नेशनल सेंटर फॉर सेक्स एजुकेशन की मुखिया भी हैं और एड्स रोकने और समलैंगिक अधिकारों से संबंधित नीतियां बनवाने में अग्रणी भूमिका अदा की है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+