चीन में इवांका ट्रंप के नाम पर अंडरवियर से लेकर सैनेटरी नैपकिंस तक लॉन्च करने की तैयारी
चीनी कंपनियां इवांका का नाम अपने प्रॉडक्ट्स के साथ जोड़ने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। जब से ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में जीत हासिल की है तब से चीन में हर किसी को इवांका जैसा दिखना।
बीजिंग। अमेरिका और चीन में भले ही राष्ट्रपति के पद पर डोनाल्ड ट्रंप के आने के बाद से तनाव बढ़ रहा हो, लेकिन उनकी बेटी की पॉपुलैरिटी यहां पर लगातार बढ़ती जा रही है। ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका यहां पर अपने पिता से भी ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं।

सबको बनना है इवांका जैसा
चीनी कंपनियां इवांका का नाम अपने प्रॉडक्ट्स के साथ जोड़ने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। जब से ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में जीत हासिल की है तब से चीन में हर किसी को इवांका जैसा दिखना है। अब तो चीन की कॉस्टमेटिक सर्जरी कंपनियां लड़कियों को इवांका या उनसे मिलता जुलता लुक ऑफर कर रही हैं। अब तक चीन में 258 ट्रेडमार्क एप्लीकेशंस को इवांका , इवांका ट्रंप और इससे मिलते-जुलते नामों के तहत अलग-अलग तरह से दायर किया गया है। यह आंकड़ां 10 नवंबर से 31 दिसंबर 2016 तक का है। चीन के ट्रेडमार्क ऑफिस की ओर से यह जानकारी दी गई है। ये ट्रेडमार्क एप्लीकेशंस डाइट पिल्स से लेकर एंटी-रिंकल क्रीम, स्पा सर्विसेज, मसाज मशीन, कॉस्टमेटिक सर्जर, अंडरवियर और यहां तक कि सैनटेरी नैपकिंस तक के लिए हैं। महिलाओं से जुड़े बिजनेस जैसे ज्वैलरी, स्विमवियर और टॉवेल्स के लिए भी ये अप्लीकेशंस भेजी गई हैं। इसके अलावा मिल्क पाउडर, डिब्बाबंद खाना, शहद, कैंडी, कॉफी( वाइन और बियर, शीशे, गद्दे और सोफा जैसे प्रॉडक्ट्स के लिए भी अप्लीकेशंस भेजी गई हैं।
इवांका के फैशन सेंस के दिवाने
इवांका का चीन में खुद का बिजनेस है और वह अपनी फैशन लाइन चलाती है जिसके पास चीन में नौ रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क्स हैं। 26 अप्लीकेशंस ट्रेडमार्क के लिए अभी कतार में हैं और तीन खारिज हो चुकी हैं। इवांका की जो अप्लीकेशंस हैं उनमें स्किन केयर और क्लीनजिंग प्रॉडक्ट्स, चमड़े का सामान, सूटकेस, छाता, ड्रेसेज और दूसरे कपड़े समेत कंप्यूटर सॉफ्टवेयर जैसे प्रॉडक्ट्स शामिल हैं। इवांका की जो अप्लीकेशंस पेंडिंग पड़ी हैं वे पिछले वर्ष मई और जून में दायर की गई थीं। लेकिन कई और कंपनियां अब उनके नाम का फायदा उठाना चाहती हैं। इवांका अपने पिता के चुनाव जीतने के पहले से ही यहां पर पॉपुलर हैं। लोग उनके फैशन सेंस की तारीफ करते हैं और उनके लुक्स की वजह से उन्हें 'देवी' का दर्जा मिला हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications