बेटी को कॉलेज छोड़ते वक्त कैसी थी ओबामा की हालत, खुद बताया
वॉशिंगटन। बराक ओबामा ना सिर्फ एक बेहतर अमेरिकी राष्ट्रपति थे, बल्कि एक उदार और सरल स्वाभाव के पिता भी हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को अपने ऑफिस वर्क के दौरान और कई मौकों पर अपनी दोनों बेटियों के साथ देखा जा चुका है। यहां तक कि ओबामा को सार्वजनिक रूप से कई बार अपनी बेटियों का सपोर्ट और उनके लिए स्टैंड लेते हुए देखा गया हैं। इस बार तो अपनी बड़ी बेटी मालिया के बारे में बात करते हुए ओबामा भावुक तक हो गए। एक समारोह में बोलते वक्त बराक ओबामा ने कहा कि जब वे मालिया को पहली बार कॉलेज छोड़कर आए तब इतने भावुक हो गए थे कि उनका दिल भर आया और वे रोने लगे।

बराक ओबामा ने कहा, 'मैं जोई और जिल बिडेन को बता रहा था कि जब मैंने मालिया को पहली बार कॉलेज छोड़ा तो ऐसा लगा कि मैं ओपन हार्ट सर्जरी करवा रहा हूं और मैं इस बात के लिए गर्व महसूस करता हूं कि मैं उसके सामने रोया नहीं। हालांकि, उसे छोड़कर वापस आते समय मैं अपने आंसू नहीं रोक पा रहा था'।
ओबामा ने आगे कहा कि एक पिता को ही मालूम होता है कि उनकी बेटियां कितनी जल्दी बड़ी हो जाती है। ओबामा ने कहा कि जीवन में चाहे भले ही मैंने कितना ही कुछ हासिल कर लिया हो, लेकिन बच्चों के साथ बिताई हुई खुशियां, जिंदगी के अंतिम दिनों तक याद रहेगी।
बराक ओबामा की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम मालिया और छोटी बेटी का नाम साशा है। मालिया ने हाल ही में हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया है तो वहीं, साशा अभी हाई स्कूल में पढ़ रही है। ओबामा सार्वजनिक रूप से कई बार कह चुके हैं कि उन्हें मालिया और साशा के पिता होने पर गर्व है।












Click it and Unblock the Notifications