Meloni Namaste: इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी पर चढ़ा भारत का रंग, जी7 में नमस्ते से विदेशी मेहमानों का स्वागत
G7 Summit 2024: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी इस साल के ग्रुप ऑफ सेवन (G7) शिखर सम्मेलन में आए विश्व नेताओं को नमस्ते करते हुए नजर आईं हैं, जिसकी तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं हैं।
कई लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को नमस्ते करते हुए देखा जा सकता है।

आपको बता दें, कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इटली पहुंच गये हैं और इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'मेलोडी' ट्रेंड कर कर रहा है।
वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स इटली की प्रधानमंत्री की भारतीय परंपरा में नमस्ते के लिए सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ चुकी है।
प्रधानमंत्री मोदी आज लेंगे जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 50वें जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली के लिए रवाना हुए और आज वो इटली पहुंच चुके हैं। तीसरे कार्यकाल के लिए पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा है। एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ, पीएम मोदी 14 जून को एक आउटरीच सत्र में भाग लेंगे।
इस सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने जी7 और आउटरीच देशों के बीच विचारों और दृष्टिकोणों को साझा करने पर सत्र के फोकस पर जोर दिया।












Click it and Unblock the Notifications