इटली के पास समुद्र में तैरती हुई मिली 76 अरब रुपए कोकीन, अप्रैल और मई में भी पुलिस को मिली थी भारी सफलता

Italy: Police seize 5.3 tons of cocaine Worth 946 Million dollar floating Near at Sicily

इटली में एक बार फिर से रिकॉर्ड मात्रा में कोकीन पकड़ा गया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि इतालवी अधिकारियों ने सिसिली कोस्ट के पास से जहाजों के बीच ले जाई जा रही रिकॉर्ड 5.3 टन कोकीन जब्त की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि साउथ अमेरिका से एक जहाज में कोकीन भेजी जा रहा है।

इतावली पुलिस के मुताबिक ये कस्टम विभाग का जब्त किया अब तक का सबसे बड़ा ड्रग्स का जखीरा है। इस खेप की अनुमानित कीमत 850 मिलियन यूरो (946 मिलियन डॉलर) आंकी गई है। अगर भारतीय रुपये में इसकी गणना की जाए तो यह 76 अरब रुपये के आसपास होती है।

Italy Police seize 5.3 tons of cocaine

File Image

रिपोर्ट्स के मुताबिक तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए कोकीन के पैकेटों को समुद्र में फेंक दिया था। इसके बाद वे कोकीन को मछली पकड़ने वाली बोट में डालकर ले जा रहे थे। इसी दौरान इटली के सर्विलांस एयरक्राफ्ट की नजर इन पर पड़ गई।

पुलिस ने इसके साथ ही 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में दो ट्यूनीशियाई, एक इतालवी, एक अल्बानियाई और एक फ्रांसीसी नागरिक शामिल हैं।

हैरानी की बात ये है कि अप्रैल में ही इटली पुलिस ने 2 टन का कोकीन जब्त किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 70 वाटरप्रूफ पैकेटों में सील कर भूमध्य सागर में फेंका गया था । जो तैरता हुआ इटली की तरफ आ गया। उस वक्त इटली पुलिस ने इसे सबसे बड़ा जखीरा बताया था।

इसके एक महीने बाद ही इटली पुलिस ने इक्वेडर से भेजे गए 2.7 टन ड्रग्स जब्त किया था। इन्हें 70 टन केलों के बीच में छिपाया गया था। पुलिस के मुताबिक इस क्वॉलिटी की कोकीन की अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में लगभग 7200 करोड़ रुपये कीमत होती।
अब दो महीने बाद फिर से इटली में 5.3 टन ड्रग्स पाया गया है।

इटली को एक प्रमुख ड्रग्स सप्लाई रूट के तौर पर किया जाता है। यहां ड्रग्स के मामले में बाल्कन आपराधिक गिरोह पूरी तरह से सक्रिय रहता है। इससे पहले फरवरी में न्यूजीलैंड पुलिस ने प्रशांत महासागर से 3.5 टन जब्त किया था। इसकी कीमत 4 हजार करोड़ आंकी गई थी। इस कोकीन को ऑस्ट्रेलिया खपाया जाना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+