इटली PM ने पीएम मोदी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं... G20 में पीएम मोदी के साथ वीडियो हुआ था वायरल

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 73 जन्मदिन है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर देश और दुनिया के तमाम नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसमें इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी भी शामिल थीं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इटली की प्रधानमंत्री ने इतावली भाषा में एक्स पर लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं नरेंद्रमोदी। एक मित्र जो भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और इटली के करीबी एक महान राष्ट्र के इतिहास पर गर्व करता है।"

Italy PM Narendra Modi Birthday Congratulations

आपको बता दें कि पीएम मोदी को भेजे गए इस जन्मदिन की शुभकामना के साथ मोदी-मेलोनी की केमिस्ट्री नई ऊंचाइयों को छूती नजर आ रही है। इससे पहले, नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भी, उनकी मित्रता ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया था।

सोशल मीडिया पर उनके काफी मीम्स और वीडियो वायरल हुए थे जिनमें वो पीएम मोदी से हाथ मिलाते और बातें करती दिख रही हैं। इससे पहले भी अपनी भारत यात्रा के दौरान इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने पीएम मोदी की तारीफ की थी। मेलोनी ने पीएम मोदी को दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला व्यक्ति बताया था।

आपको बता दें कि जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। वे दक्षिणपंथी पार्टी 'ब्रदर्स ऑफ इटली' से हैं जिसने बीते साल चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया था। मेलोनी अपने बयानों की वजह से दुनिया भर में सुर्खियां बटरोती रही हैं।

जॉर्जिया मेलोनी पर एलजीबीटी विरोधी, फासीवादी और इस्लामोफोबिक होने के आरोप लगते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री बन जाने के बाद अब वो इनसे इनकार करती नजर आती हैं।

आक्रामक रवैये के लिए जाने जानी वाली मेलोनी अब अपनी छवि सुधारने पर काम कर रही हैं। चुनाव से पहले रूस के प्रति नरम रख दिखाने वाली मेलोनी चुनाव जीतने के बाद पुतिन से मिलने से इनकार कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+