Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'भारत के साथ बेहतर होंगे संबंध, आर्थिक चुनौतियों पर करेंगे काम', श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 12 मई। श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ( Ranil Wickremesinghe) ने अपने देश की गंभीर चुनौतियों से निपटने की प्रतिबद्धता जताई है। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका (Sri Lanka Crisis) को नया प्रधानमंत्री मिलने के साथ आर्थिक सुधार के संकेत मिले हैं। यहां स्टॉक एक्सचेंज में तीन प्रतिशत का उछाल आया है।

Ranil Wickremesinghe

चार बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री रह चुके रानिल विक्रमसिंघे ने एक बार फिर से देश के पीए के पद की कमान संभाल ली है। उन्हें राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्रीलंका इस समय आर्थिक संकट और हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा है। ऐसे में अनुभवी माने जाने वाले रानिल विक्रमसिंघे के पीएम पद पर काबिज होना अहम माना जा रहा है। हालांकि उनके लिए यह एक कांटों भरा ताज है। खास बात यह है कि 225 सदस्यों वाली श्रीलंका की संसद में रानिल विक्रमसिंघे की पार्टी यूनाइटेड नेशनल पार्टी (UNP) के पास सिर्फ एक सीट है। लेकिन उन्हें अन्य पार्टियों का समर्थन हासिल है। कहा जा रहा है कि श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (SLPP), विपक्षी समगी जन बालावेगाया (SJB) के एक धड़े और अन्य कई दलों ने संसद में विक्रमसिंघे को समर्थन दिया है।

श्रीलंका की राजनीति में रानिल विक्रमसिंघे एक जाना पहचाना चेहरा हैं। वे यूनाइटेड नेशनल पार्टी के एकमात्र सांसद हैं जो चार बार श्रीलंका के पीएम बन चुके हैं। इससे पहले रानिल विक्रमसिंघे 7 मई 1993 से 18 अगस्त 1994, 8 दिसंबर 2001 से 6 अप्रैल 2004, 9 जनवरी 2015 से 26 अक्टूबर 2018 और 15 दिसंबर 2018 से 21 नवंबर 2019 तक श्रीलंका के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। राष्ट्रपति प्रेमदासा की हत्या के बाद उन्होंने पहली बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की कमान संभाली। 1994 के राष्ट्रपति चुनाव के अभियान के दौरान गामिनी दिसानायके की हत्या के बाद नवंबर 1994 में उन्हें विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया था।

श्रीलंका के नए प्रधान मंत्री की नियुक्ति और द्वीप राष्ट्र में राजनीतिक स्थिरता की अटकलों के बीच दो दिनों तक बंद के बाद इसे बाजार में सुधार के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं पीएम विक्रमसिंघे ने भारत - श्रीलंका संबंधों ( India-Sri Lanka relations) के बेहतर होने की बात कही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+