ISRO लॉन्च करेगा OneWeb के 36 satellites, काउंटडाउन शुरू, जानिए अहम डिटेल्स
रविवार को ब्रिटिश स्पेस कंपनी वनबेव इतिहास रचने के लिए तैयार है। इसरो एक साथ OneWeb के 36 उपग्रहों के लॉन्च की तैयारी पूरी कर चुका है।

ISRO set to launch 36 OneWeb: एक बार फिर से इसरो के साथ मिलकर ब्रिटिश कंपनी OneWeb एक इतिहास रचने के करीब है। रविवार को वनवेब अंतरिक्ष में 600 से ज्यादा सैटेलाइट्स भेजनी वाली स्पेस कंपनी बन जाएगी। वनवेब के इस मिशन में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का अहम रोल है। इसके अलावा एयरलेटल के मालिकाना हक वाली कंपनी भारती इंटरप्राइज ने भी इसमें सहयोग दिया है। आइए जानते हैं कि वन वेब सैटेलाइट्स किस तरह दुनिया में नई क्रांति लाने वाले हैं।
LVM3 रॉकेट से होगा लॉन्च
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने दुनिया में अपनी क्षमता साबित की है। मंगलयान और चंद्रयान जैसे इसरो के सफल मिशन के बाद भारतीय स्पेस एजेंसी ने अपना लोहा मनवाया। अब इसरो प्राइवेट कंपनियों के मिशन को भी लांच कर रही है। रविवार भारती एयरटेल के सहयोग से वनबेव के 36 उपग्रहों को इसरो लांच करेगा। ये सभी लांच श्रीहरिकोटा से LVM3 रॉकेट से किए जाएंगे।
582 सैटेलट्स हो चुके हैं लॉन्च
रविवार को लॉन्च किए जाने वाले सभी 36 उपग्रह वनबेव का 18वां बैच है। इसको लेकर इसरो जानकारी साझा की थी, जिसमें कहा गया कि एलवीएम3-एम3/वनवेब इंडिया-2 मिशन 26 मार्च को 9 बजे श्रीहरिकोटा के सेकंड लॉन्च पैड से किया जाएगा। ये वनवेब का 18वां लॉन्च होगा। अब तक स्पेस कंपनी 582 सैटेलाइट्स लॉन्च करवा चुकी है। इससे पहले 9 मार्च को वनबेव के 40 सैटेलाइट्स लॉन्च किए गए। ये लॉन्च एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने फाल्कन-9 रॉकेट से किए थे। रविवार को इसरो का अगर 36 वनबेव सैटेलाइट्स लॉन्च कर देती है तो ब्रिटिश स्पेस कंपनी 600 से अधिक सैटेलाइट्स लॉन्च करने का टारगेट पूरा करेगा।
लो-अर्थ आर्बिट के हैं सभी उपग्रह
स्पेस कंपनी वनबेव सैटेलाइट इंटरनेट सेवा का विस्तार करना चाहती है। वनबेव के ये सभी सैटेलाइट्स लो-अर्थ आर्बिट के हैं, जिनके लॉन्च के लिए NSIL (New India Space Limited) ने 1,000 करोड़ से अधि का कॉन्ट्रैक्ट मंजूर किया था। इसके तहत वनवेब के 72 सैटेलाइट्स पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजे जाने थे। इससे पहले इसरो ने पिछले साल अक्टूबर में 36 वनवेब सैटेलाइट्स का एक बैच लॉन्च कर चुकी है। ये दूसरा बैच है, जिसके तहत फिर से 36 सैटेलाइट्स भेजे जाएंगे।
गांवों तक सैटेलाइट इंटरनेट
भारती एंटरप्राइज के साथ मिलकर वनबेव भारत के शहरों से गांवों तक सैटेलाइट इंटरनेट पहुंचाएगी। इससे कई क्षेत्रों में मौजूद इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या खत्म होने की उम्मीद है। वनवेब अलास्का, कनाडा और यूरोप में अपनी सर्विस शुरू भी कर चुकी है। रविवार को इसरो के सफल लॉन्च के बाद भारत में जल्द वनवेब सैटेलाइट्स के जरिए इंटरनेट सुविधा जल्द मिलने की उम्मीद की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications