लेबनान में इजरायल ने दागे टैंक, UN की शांति चौकियों पर बढ़ा खतरा! तैनात हैं 600 भारतीय सैनिक
लेबनान में आईडीएफ की एयरस्ट्राइक के बाद इजरायल के हमले थमे नहीं है। आईडीएफ के टैंक लगातार आग उगल रहे हैं। हाल में लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) नकौरा मुख्यालय और आसपास के इलाकों में इजराइल के सुरक्षाबलों ने हमला किया है। लेबनान के दक्षिणी भाग में हुए इस हमले के बाद भारत में भी चिंता बढ़ गई है। दरअसल जिस इलाके में आईडीएफ हमले कर रहा है, वहां संयुक्त राष्ट्र की शांति मिशन के तहत चौकियों पर तैनात कुल मिलाकर 600 भारतीय सैनिकों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
भारतीय सैनिक संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा हैं। वे इजराइल-लेबनान सीमा पर 120 किलोमीटर लंबी ब्लू लाइन पर तैनात हैं। ऐसे में दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ के हमले के बीच भारत ने अपनी उचित चिंता जाहिर की है।

शुक्रवार विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "हम ब्लू लाइन पर बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंतित हैं। हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र परिसर की हिंसा का सभी को सम्मान करना चाहिए और उचित कदम उठाने चाहिए।" संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा और उनके जनादेश की पवित्रता सुनिश्चित करें।"












Click it and Unblock the Notifications