Israeli strikes in Gaza mosque: गाजा में मस्जिद पर इजराइल का भीषण हमला, हमास ने बना रखा था कमांड सेंटर
Israeli strikes on a Gaza mosque result in 21 fatalities as Hamas reportedly used it as a command centre. UN Secretary-General calls for peace amid escalating violence.
Israeli strikes in Gaza mosque: मध्य पूर्व में चल रहे संकट के बीच, गाजा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा है, कि मध्य डेर अल-बला में एक मस्जिद पर इजरायली हमले में 21 लोग मारे गए हैं। इजरायली सेना ने कहा है, कि उसने मस्जिद को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि हमास इसे कमांड और कंट्रोल सेंटर के रूप में इस्तेमाल कर रहा था।
एजेंसी के प्रवक्ता महमूद बसल ने कहा, "मध्य गाजा पट्टी के डेर अल-बला में अल-अक्सा शहीद अस्पताल के गेट के सामने विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाली मस्जिद पर इजराइल की तरफ से किए गए बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं।"

इस बीच, इजराइली सेना ने यह साफ किया है, कि उन्होंने हमास नियंत्रण केंद्र पर "सटीक हमला" किया और नागरिकों को हताहत होने से बचाने की कोशिश की। हालिया हमले दक्षिणी इजराइल में हमास की तरफ से 7 अक्टूबर को किए गए हमले की पहली वर्षगांठ से कुछ दिन पहले हुए हैं, जो वर्तमान में चल रहे इजराइल-हमास युद्ध का उत्प्रेरक था।
यूनाइटेड नेशंस के चीफ का संदेश
रविवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 7 अक्टूबर के हमले की सालगिरह की पूर्व संध्या पर एक वीडियो संदेश जारी किया है। गुटेरेस ने एक बयान में कहा, "इस दिन हम उन सभी लोगों को याद करते हैं जिन्हें बेरहमी से मार दिया गया और उन्हें अकल्पनीय हिंसा का सामना करना पड़ा, जिसमें यौन हिंसा भी शामिल है। यह वैश्विक समुदाय के लिए सबसे ऊंची आवाज में हमास के बंधकों को लेने सहित घृणित कृत्यों की निंदा करने का दिन है।"
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, कि उन्होंने बंधकों के परिवारों से मुलाकात की और "उनका दर्द और पीड़ा साझा की", फिर से तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की। गुटेरेस ने कहा, "7 अक्टूबर से ही चौंकाने वाली हिंसा और खून-खराबे की लहर चल पड़ी है। एक साल पहले हुए भयानक हमलों के बाद शुरू हुआ युद्ध गाजा में फिलिस्तीनियों और अब लेबनान के लोगों के जीवन को तहस-नहस कर रहा है और उन्हें गहरा मानवीय दुख दे रहा है।"
उन्होंने कहा, "मैंने इस बारे में अक्सर और स्पष्ट रूप से बात की है। बंधकों को रिहा करने का समय आ गया है, बंदूकों को शांत करने का समय आ गया है, और इस क्षेत्र में व्याप्त पीड़ा को रोकने का समय आ गया है। शांति, अंतर्राष्ट्रीय कानून और न्याय का समय आ गया है।"
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने निष्कर्ष निकाला, "हमें संघर्ष के स्थायी समाधान के लिए काम करना कभी बंद नहीं करना चाहिए, जहां इजराइल, फिलिस्तीन और क्षेत्र के सभी अन्य देश अंततः शांति और सम्मान के साथ और एक-दूसरे के प्रति सम्मान के साथ रह सकें।"
पिछले हफ्ते, गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने "जैसे को तैसा हिंसा के घातक चक्र" को समाप्त करने की मांग की थी। जिसके बाद इजराइल ने उनके देश में आने पर पाबंदी लगा दी। इजराइली अधिकारियों ने उन पर ईरान के मिसाइल हमले की "स्पष्ट रूप से" निंदा करने में नाकाम रहने का भी आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications