इजरायलः राष्ट्रपति ने नेतन्याहू को नयी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया, 28 दिन के अंदर जुटाना होगा बहुमत
इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को नई सरकार बनाने के लिए आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया।
इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को नई सरकार बनाने के लिए आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया। प्रेसीडेंसी के एक बयान में कहा गया है कि 1 नंवबर को चुनाव परिणाम के बाद नेसेट (इजरायल की संसद) के 64 सदस्यों का समर्थन हासिल करने वाले 73 वर्षीय नेतन्याहू को अगली सरकार बनाने का काम सौंपा गया है।

Image- PTI
इससे पहले राष्ट्रपति हर्जोग ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह नेतन्याहू को उन सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ परामर्श के बाद एक नयी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे, जो एक नवंबर को हुए चुनावों में 25वीं नेसेट के लिए निर्वाचित हुए हैं। पिछले बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष से औपचारिक रूप से चुनाव के परिणाम प्राप्त करने के तुरंत बाद इजरायल के राष्ट्रपति ने राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ चर्चा शुरू कर दी।
नेतन्याहू के पास 28 दिन का वक्त
अब इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेतन्याहू के पास सरकार बनाने के लिए 28 दिन का वक्त होगा। यदि इतने दिनों तक वे सरकार नहीं बना पाते हैं और उन्हें और समय की जरूरत होती है, तो राष्ट्रपति के पास यह अधिकार है कि वह उन्हें चौदह दिनों की अतिरिक्त मोहलत दें। बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के साथ उन्हें शास, यूनाइटेड टोराह जूडयिज्म , रिलिजिअस जियोनिज्म, जूइश पावर और नोआम समेत दक्षिणपंथी गठबंधन का समर्थन मिला है।
लिकुड सबसे बड़ी पार्टी
नेतन्याहू की सत्तारूढ़ लिकुड पार्टी ने संसद में 32 सीट जीती हैं। जबकि निवर्तमान प्रधानमंत्री याइर लापेड की येश अतीद को 24 सीट मिली। शास को 11, यूनाइटेड टोराह जूडयिज्म को सात सीटें मिली हैं। आपको बता दें कि इजरायल में चार साल से भी कम समय में कराया गया यह पांचवां चुनाव था। बता दें कि जून 2021 में मौजूदा पीएम येर लापिद के नेतृत्व वाले क्रॉस-पार्टिसन गठबंधन द्वारा बाहर किए जाने से पहले नेतन्याहू ने लगातार 12 वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।












Click it and Unblock the Notifications