ईरान के प्यादे प्रदर्शनकारी, US से हथियार की मांग: अमेरिका में इजराइली प्रधानमंत्री के भाषण ने कितना असर किया?

Israel PM US Speech: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को गाजा युद्ध और अमेरिका में उनके आने के खिलाफ अमेरिकी कांग्रेस के बाहर प्रदर्शन कर रहे इजरायल विरोधी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा और उन्हें ईरान के "उपयोगी मूर्ख" कहा।

एक जोशीले भाषण में इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने युद्ध के प्रति इजरायल की सोच का बचाव किया और अमेरिका से समर्थन मांगा। इस दौरान नेतन्याहू के समर्थन में हजारों की संख्या में लोग अमेरिकी संसद के बाहर जमा हुए थे।

Israel PM US Speech

संसद के बाहर बेंजामिन नेतन्याहू ने क्या कहा?

इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा, कि "जहां तक ​​हम जानते हैं, ईरान इस इमारत के बाहर चल रहे इजरायल विरोधी प्रदर्शनों को फाइनेंस कर रहा है - बहुत ज्यादा नहीं, लेकिन वे वहां हैं और पूरे शहर में मौजूद हैं। खैर, मेरे पास इन प्रदर्शनकारियों के लिए एक संदेश है: जब तेहरान के तानाशाह, जो समलैंगिकों को क्रेन से लटकाते हैं और बाल नहीं ढकने पर महिलाओं की हत्या करते हैं, वो आपकी तारीफ करते हैं, आपका प्रचार करते हैं और आपको वित्तपोषण करते हैं, तो आप आधिकारिक तौर पर ईरान के उपयोगी मूर्ख बन गए हैं।"

उन्होंने कहा, "ये प्रदर्शनकारी जो उनके साथ खड़े हैं, उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए।"

उन्होंने अपने भाषण में काफी गंभीर लहजे में ये बातें कही।

आपको बता दें, कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का भाषण अमेरिकी संसद में हुआ है, जिसका कई लोगों ने बहिष्कार किया और उनके भाषण के दौरान अमेरिकी संसद के बाहर प्रदर्शन भी किए गये हैं।

इजराइली पीएम उस वक्त अमेरिका पहुंचे थे, जब अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था, कि वे युद्ध विराम समझौते के करीब थे गाजा में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कर सकता था। दूसरी तरफ, अमेरिकी सांसद युद्ध को लेकर विभाजित दिखा और 50 से ज्यादा डेमोक्रेट सांसदों ने नेतन्याहू के भाषण का बहिष्कार किया है।

Israel PM US Speech

नेतन्याहू के खिलाफ तीव्र विरोध प्रदर्शन

अमेरिका से इजरायल को सैन्य सहायता बंद करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू की यात्रा के खिलाफ वाशिंगटन के यूनियन स्टेशन के बाहर फिलिस्तीनी झंडे फहराए और अमेरिकी झंडे जलाए।

अमेरिकी संसद से एक मील से भी कम दूरी पर, पुलिस ने हजारों फिलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनकारियों में से कुछ पर मिर्च स्प्रे का भी इस्तेमाल किया, जो यूएस कैपिटल के बाहर जमा हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने फिलिस्तीनी झंडों में लिपटे लगभग 30 मानव आकार के कार्डबोर्ड ताबूत रखे। जिसके बाद संसद के पास कई सड़कों को ब्लॉक कर कर दिया गया था।

बुधवार को अमेरिकी संसद के चारों तरफ ऊंची स्टील की बैरियर लगाई गई और पुलिस ने मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया, क्योंकि हजारों प्रदर्शनकारियों ने कैपिटल के पास रैली निकाल रहे थे और नेतन्याहू को "युद्ध अपराधी" बता रहे थे।

कैपिटल पुलिस ने कहा, कि कैनन हाउस ऑफिस बिल्डिंग में धरने से जुड़े आरोपों में मंगलवार को लगभग 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यहूदी वॉयस फॉर पीस ने कहा, कि इससे कहीं ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें रब्बी भी शामिल हैं।

हालांकि, संसद में संबोधन के दौरान दोनों दलों के सांसदों ने इजरायली नेता की बार बार सराहना की और बार-बार ताली बजाते हुए खड़े हुए, जबकि सुरक्षाकर्मियों ने गैलरी में प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाल दिया, जो नारे लिखी टी-शर्ट दिखाने के लिए खड़े हुए थे और गाजा में संघर्ष विराम की मांग कर रहे थे।

मिशिगन डेमोक्रेट की सांसद रशीदा तलीब ने हाउस चैंबर में एक तख्ती पकड़ रखी थी, जिस पर लिखा था "युद्ध अपराधी।"

व्हाइट हाउस की घोषणा से पहले नाम न बताने की शर्त पर बात करने वाले एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, राष्ट्रपति जो बाइडेन और नेतन्याहू के गुरुवार को मिलने की उम्मीद है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी बेंजामिन नेतन्याहू से अलग से मुलाकात करने वाली हैं। नेतन्याहू शुक्रवार को अपने मार-ए-लागो एस्टेट में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी मिलेंगे।

Israel PM US Speech

अमेरिकी संसद में नेतन्याहू ने क्या-क्या कहा?

लगभग एक घंटे तक चले भाषण में और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बेंजामिन नेतन्याहू ने फिलिस्तीनी क्षेत्र में नौ महीने से ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष के बाद बढ़ती अंतरराष्ट्रीय निंदा के बीच, इजरायल के लिए अमेरिका का समर्थन मांगा, खासकर हथियारों की आपूर्ति को मजबूत करने की मांग की। जबकि, कई अमेरिकी सांसदों की मांग है, कि इजराइल को हथियारों की आपूर्ति रोक दी जाए।

संसद में बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, कि बंधकों की रिहाई को सुरक्षित करने के लिए इजरायल सक्रिय रूप से गंभीर कोशिशों में लगा हुआ है। उन्होंने कहा, कि युद्ध के बाद का उनका प्लान ये है, कि गाजा पट्टी को 'सैन्य विहीन और कट्टरपंथ' मुक्त किया जाए और गाजा में वैसे लोग ही रहें, जो इजराइल को नष्ट नहीं करना चाहते हैं।

हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने गाजा के लिए "युद्ध के बाद बाद" की योजना पेश करने के लिए नेतन्याहू पर बार-बार दबाव डाला है। नेतन्याहू ने इजरायल और उसके अरब पड़ोसियों के बीच एक व्यापक मध्य पूर्व सुरक्षा गठबंधन की संभावनाओं के बारे में भी बात की।

वाशिंगटन के राष्ट्रपति चुनाव की वजह से व्यस्त घरेलू राजनीति के बीच नेतन्याहू ने इजरायल की ओर से उनके प्रयासों के लिए बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दोनों को धन्यवाद दिया। उन्होंने रिपब्लिकन के साथ अपने पारंपरिक संबंधों को मजबूत करने की भी कोशिश की, लेकिन साथ ही बाइडेन के साथ तनाव कम करने की भी कोशिश की, जो एक डेमोक्रेट हैं और अगले 6 महीने तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहने वाले हैं और इस दौरान, नेतन्याहू को बाइडेन के समर्थन की ही जरूरत होगी।

वहीं, प्रदर्शनकारियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "इनमें से कुछ प्रदर्शनकारियों ने 'गेज फॉर गाजा' के नारे लगाते हुए तख्तियां पकड़ी हुई हैं। वे 'चिकन फॉर केएफसी' के नारे लगाते हुए भी तख्तियां पकड़ सकते हैं। ये प्रदर्शनकारी 'नदी से समुद्र तक' के नारे लगा रहे हैं, लेकिन बहुतों को पता ही नहीं है, कि वे किस नदी और किस समुद्र की बात कर रहे हैं। उन्हें न केवल भूगोल में एफ मिलता है, बल्कि उन्हें इतिहास में भी एफ मिलता है। इसीलिए वे इजराइल को एक उपनिवेशवादी राज्य कहते हैं।"

बेंजामिन नेतन्याहू के बयान पर प्रतिक्रिया

इजराइली प्रधानमंत्री का भाषण खत्म होने के बाद कुछ सांसदों ने कहा, कि वे नेतन्याहू और उनकी कट्टर दक्षिणपंथी गठबंधन सरकार का समर्थन करने में असहज थे, क्योंकि उन्हें इजराइल में समर्थन में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है।

सीनेटर क्रिस वैन होलेन ने संवाददाताओं से कहा, "उनके लिए, यह सब उनके घर में समर्थन बढ़ाने के बारे में है, जो कि उन फैक्टर्स में से एक है, जिनकी वजह से मैं इसमें शामिल नहीं होना चाहता।"

रिपब्लिकन हाउस के सदस्य, प्रतिनिधि थॉमस मैसी ने भी कहा, कि वे इसमें शामिल नहीं होंगे।

जबकि हमास ने कहा, कि गाजा से बंधकों को रिहा करने को लेकर इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू की टिप्पणी "पूरी तरह से झूठ है और इजराइल, अमेरिका और वैश्विक जनमत को गुमराह करने वाली है।"

बयान में कहा गया है, "बेंजामिन नेतन्याहू ने मिस्र और कतर जैसे मध्यस्थों की तरफ से युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए किए जाने वाले प्रयासों को नाकाम कर दिया।"

हमास के वरिष्ठ अधिकारी सामी अबू जुहरी ने रॉयटर्स को बताया, कि इजराइली पीएम युद्ध विराम समझौते में रुचि नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा, "नेतन्याहू का भाषण झूठ से भरा था और यह उनकी सेना द्वारा गाजा के लोगों के खिलाफ किए जा रहे नरसंहार के अपराधों को छिपाने के लिए प्रतिरोध के सामने नाकामी और हार को छिपाने में सफल नहीं होगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+