इजराइल के PM नेतन्याहू की पत्नी सारा सरकारी फंड के दुरुपयोग की दोषी करार

तेल अबीब। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी को सरकारी फंड का दुरुपयोग करने का दोषी पाया गया है। सारा पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री निवास में रसोइया न होने का बहाना बनाकर बाहर के खाने पर 99,300 डॉलर ख़र्च किए। इस मामले में नेतन्याहू की पत्नी ने प्ली बार्गेन के तहत आरोप कम करने पर खुद अपने दोष को स्वीकार किया है। कोर्ट ने उनके ऊपर 15 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया है।

Israeli PM Benjamin Netanyahus wife Sara Netanyahu convicted of misusing public funds
रविवार को यरूशलम मजिस्ट्रेट अदालत में जस्टिस एविटल चेन ने दोष कबूल करने के एवज में उनके उपर आरोप कम करने को मंजूरी प्रदान की। सारा नेतन्याहू पर 10 हजार शेकेल (2800 डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है और राज्य के कोष में 45 हजार शेकेल की भरपाई करने का आदेश भी उन्हें दिया गया है। बता दें कि, जून 2018 में शुरू में उन पर सरकारी आवास पर रसोइया होने के बावजूद बाहर से खाना खरीदने के मामले में धोखाधड़ी और विश्वासघात का आरोप लगा था।

अभियोजक इरेज पाडान का कहना है कि अभियोजन ने सही और संतुलित समझौते तक पहुंचने के लिए कई रियायतें दी हैं अन्यथा 80 गवाहों को अदालत में बुलाना पड़ता। बीते साल सारा नेतन्याहू के वकीलों ने दलील दी थी कि उन्हें बाहर से खाना मंगाने की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई थी। उनका कहना था कि खाना घर के प्रबंधक ने मंगाया और इसे मेहमानों को खिलाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+