नसरल्लाह की मौत पर पहली बार बोले इजराइली PM, कहा- हिसाब बराबर, ईरान ने खाई बदला लेने की कसम, जंग का खतरा?

Benjamin Netanyahu: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है, कि यहूदी राष्ट्र ने हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह को मारकर "अपना हिसाब चुकता कर लिया है"। शनिवार को, इजराइली सेना ने पुष्टि की है, कि वे बेरूत में अपने हमलों के बाद आतंकवादी समूह के प्रमुख को मारने में सफल रहे हैं।

इस मौत ने लेबनानी आतंकवादी समूह पर नसरल्लाह के 37 साल लंबे शासन का अंत कर दिया है, लेकिन उसकी हत्या के बाद हिज्बुल्लाह और इजराइल में खतरनाक स्तर तक तनाव भड़कने की आशंका है।

Benjamin Netanyahu

हालांकि, कई देशों ने एक "आतंकवादी" को मारने के लिए इजराइल की सराहना की है, लेकिन ईरान ने हत्या का बदला लेने की कसम खाई है। इस अराजकता के बीच, कई लोगों ने इस बात पर चिंता व्यक्त की है, कि क्या मध्य पूर्व संकट कम हो रहा है? नेतन्याहू ने नसरल्लाह की मौत के बाद अपने पहले बयान में कहा, कि "हमने अनगिनत इजराइलियों और सैकड़ों अमेरिकियों और दर्जनों फ्रांसीसी लोगों सहित अन्य देशों के कई नागरिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार व्यक्ति से हिसाब चुकता कर लिया है।"

झुकने को तैयार नहीं बेंजामिन नेतन्याहू

यहां ध्यान देना जरूरी है, कि नेतन्याहू ने अपने संयुक्त राष्ट्र महासभा संबोधन में युद्ध विराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया था और इस बात पर जोर दिया था, कि इजराइल लड़ाई जारी रखेगा। जिस वक्त नेतन्याहू का भाषण चल रहा था, उस वक्त भी इजराइल लेबनान में हमले कर रहा था।

नेतन्याहू का ताजा बयान हिज्बुल्लाह प्रमुख की मौत के एक दिन बाद आया है, जब बेंजामिन नेतन्याहू ने बेरूत में 1983 में हुए बम विस्फोटों का जिक्र किया, जिसमें अमेरिकी दूतावास में 63 लोग और उनके बैरक में 241 अमेरिकी मरीन और 58 फ्रांसीसी पैराट्रूपर्स मारे गए थे। इन धमाकों को हिज्बुल्लाह ने अंजाम दिया था।

इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा, कि जब तक "आतंकवादी" (नसरुल्लाह) जीवित है, वह "हाल ही में कई अभियानों में हिज़्बुल्लाह से छीनी गई क्षमताओं को जल्दी से बहाल कर देगा, इसलिए, मैंने आदेश दिया और नसरल्लाह अब हमारे साथ नहीं है।"

निर्णायक मोड़ पर है इजराइल- नेतन्याहू

मध्य पूर्व में व्यापक संघर्ष पर टिप्पणी करते हुए, इजराइली प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, कि उनका देश अपने "दुश्मनों" के खिलाफ लड़ाई में "ऐतिहासिक निर्णायक मोड़" के मुहाने पर खड़ा है। नेतन्याहू, जो अपने देश और दुनिया भर में अपनी आक्रामक युद्ध नीति के लिए आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं, उन्होंने कहा, कि हिज्बुल्लाह नेता की हत्या इजराइल के लिए अपने समग्र लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक थी।

उन्होंने कहा, "हमारे तरफ से निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नसरल्लाह का खात्मा एक आवश्यक शर्त है: उत्तर के निवासियों की सुरक्षित वापसी उनके घरों में और क्षेत्र में शक्ति संतुलन में दीर्घकालिक परिवर्तन के लिए लक्ष्य हासिल करना जरूरी है।"

नेतन्याहू ने जोर देकर कहा, कि नसरल्लाह की हत्या से 7 अक्टूबर के हमले के दौरान हमास द्वारा पकड़े गए बंधकों की वापसी में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, कि "जितना ज्यादा (हमास नेता याह्या) सिनवार को लगेगा, कि हिज्बुल्लाह अब उनकी सहायता के लिए नहीं आएगा, हमारे बंदियों को वापस करने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी।"

इजरायली नेता ने कहा, कि "हम जीत रहे हैं। हम अपने दुश्मनों पर हमला जारी रखने, अपने निवासियों को उनके घरों में वापस भेजने और अपने सभी बंधकों को वापस लाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। हम उन्हें एक पल के लिए भी नहीं भूलते।"

ईरान ने खाई बदला लेने की कसम

इस बीच, नसरल्लाह की मौत के तुरंत बाद, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजराइल को चेतावनी दी, कि नसरल्लाह की हत्या का बदला लिया जाएगा। खामेनेई ने ईरान में पांच दिनों के शोक की भी घोषणा की और 57 सदस्यीय इस्लामिक सहयोग संगठन की आपातकालीन बैठक बुलाने का आह्वान किया। इतना ही नहीं, तेहरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक बुलाने का भी आह्वान किया।

UNSC को लिखे पत्र में, ईरान के दूत, अमीर सईद इरावानी ने लिखा, कि तेहरान "राजनयिक और वाणिज्य दूतावास परिसर की अखंडता के मूलभूत सिद्धांत का उल्लंघन करते हुए अपने राजनयिक परिसर और प्रतिनिधियों पर किसी भी हमले के खिलाफ कड़ी चेतावनी देता है और दोहराता है कि वह इस तरह के किसी भी आक्रमण को दोबारा बर्दाश्त नहीं करेगा।"

इस बीच, रूस ने भी नसरल्लाह की हत्या की निंदा की और इसे "राजनीतिक हत्या" कहा और इजराइल से लेबनान में शत्रुता को रोकने का आग्रह किया।

आपको बता दें, कि नसरल्लाह की मौत ने लेबनानी राज्य के भाग्य को भी सवालों के घेरे में ला दिया है। हिज्बुल्लाह मध्य पूर्वी राष्ट्र में गहराई से जुड़ा हुआ है और संसद के एक महत्वपूर्ण हिस्से को नियंत्रित करता है। यह उग्रवादी समूह कई मंत्रालयों, जैसे कि सामान्य सुरक्षा निदेशालय पर प्रभाव रखता है। लेबनान की विदेश नीति काफी हद तक इस समूह द्वारा तय की जाती है, खासकर जब बात इजराइल जैसे पड़ोसी राज्यों की आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+