'एक बंधक के बदले 10 हजार डॉलर और नया घर का मिला था ऑफर', पकड़े गए हमास के लड़ाकों ने खोले कई राज
Israel Hamas War latest Update: हमास और इजराइल में के बीच 7 अक्टूबर से खून संघर्ष जारी है। 7 अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने इजराइल पर अचानक हमला किया था, जिसमें उन्होंने सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतारा। अंधाधुंध फायरिंग की, निहत्थे आम लोगों को मौत के घाट उतारा, महिलाओं और बच्चों को बंधक बना लिया। अब सोशल मीडिया पर हमास के आतंक का वीडियो सामने आ रहा है।
इसराइली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने अब इस हमले में शामिल कुछ हमास लड़ाकों को गिरफ्तार किया। इसराइली डिफेंस फोर्सेज ने अब इनके पूछताछ का वीडियो जारी किया है। इस वीडियों में हमास के लड़ाकों ने कई राज खोले हैं।

'हर एक बंधक के बदले 10 हजार डॉलर का इनाम और नया घर...'
इसराइली डिफेंस फोर्सेज की पूछताछ में हमास के लड़ाकों ने बताया कि उन्हें एक शख्स को बंधक बनाने के लिए 10 हजार डॉलर का इनाम और घर देने का वादा किया गया था। हमास के लड़ाकों ने बताया कि उन्हें आम लोगों पर गोलियां बरसाने का आदेश दिया गया था।
इसराइली सेना की ओर से जारी वीडियो में 2 हमास के लड़ाकों को हथकड़ी पहने बैठा देखा जा सकता है। वीडियो में वो बता रहे हैं कि उन्हें इजराइली नागरिकों की हत्या करने का आदेश था। वहीं महिलाओं और बच्चों- बुजुर्गों को बंधक बनाने को कहा गया था।
'घर साफ करने का दिया गया था आदेश...'
वीडियो में हमास का एक लड़ाका कहता है कि, उसे घर को साफ करने (यानी पूरे परिवार की हत्या) और जितना हो सके, उतनी महिलाओं और बच्चों को बंदी बनाकर लाने को कहा गया था।
उन्होंने ये भी बताया कि, उन्हें कहा गया था कि जो कोई भी इजराइली नागरिक को गाजा में बंधक बनाकर लाएगा, उन्हें इनाम दिया जाएगा। जब इजराइली पुलिस ने पूछा कि क्या इनाम मिलने वाला था तो...उसने कहा, हमें 10 हजार अमेरिकी डॉलर और एक घर देने का वादा किया गया था।
वीडियो में एक आतंकवादी को आगे कहते हुए सुना जा सकता है, "उसका (पीड़ित का) कुत्ता बाहर आया और मैंने उसे गोली मार दी। मैं एक लाश पर गोलियां बर्बाद कर रहा था।''
एक अन्य आतंकवादी ने हमले के दौरान दो घरों को जलाने की बात कबूल की है। वह कहता है, ''हम जो करने आए थे उसे पूरा किया और फिर दो घर जला दिए।''












Click it and Unblock the Notifications