Israel Hits GAZA: इजरायल ने फिलीस्तीन के गाजा पट्टी पर किए जबरदस्त हवाई हमले, अब तक 10 की मौत
इजरायल और फिलीस्तीन के बीच का ताना तनाव उस वक्त भड़का है, जब पिछले हफ्ते इजरायली जेल में बंद फिलीस्तीनी नागरिक खादर अदनान की 87 दिनों की भूख हड़ताल के बाद मौत हो गई।

Israeli jets hit targets in Gaza: इजरायल ने एक बार फिर से गाजा शहर पर बमबारी की है और इजरायल की सेना ने कहा है, कि गाजा पट्टी पर इजरायल के हवाई हमलों में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं।
इजरायली सेना ने कहा है, कि वो गाजा पट्टी में 'फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद मूवमेंट' के सदस्यों को निशाना बना रही है। गाजा से रिपोर्ट करने वाले अल जज़ीरा के यौम्ना एल सैयद की एक रिपोर्ट में कहा गया है, कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है, कि गाजा पट्टी में 10 लोग मारे गए, और इजरायल के हवाई हमलों में अपुष्ट संख्या में लोग घायल हुए।
एल सैयद ने कहा, कि आवासीय अपार्टमेंट को निशाना बनाकर विस्फोट किए गये हैं, जिनकी आवाज गाजा के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को स्थानीय समयानुसार देर रात करीब 2 बजे के आसपास सुनी गई है।
गाजा पट्टी पर इजरायल के हवाई हमले
एल सैयद की रिपोर्ट में कहा गया है, कि "इजरायली हमले में मारे गये लोगों के नाम अभी तक पता नहीं चल पाए हैं, और फिलहाल घायलों की संख्या भी अज्ञात है। फिलहाल 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।" उन्होंने कहा, कि "एयरस्ट्राइक शहर के कई हिस्सों में किए गये हैं और अभी भी कुछ इलाकों में एयरस्ट्राइक किए जा रहे हैं।"
उन्होंने कहा, कि "जब भी आवासीय अपार्टमेंट को निशाना बनाया जाता है, वहां हमेशा हताहत नागरिक होते हैं।"
फिलिस्तीनी 'इस्लामिक जिहाद मूवमेंट' ने मंगलवार को घोषणा की है, कि उसके तीन नेता हवाई हमलों में मारे गए हैं। मृतकों की पहचान जिहाद अल-घन्नम, खलील अल-बहतिनी, तारिक इज्ज अल-दीन के रूप में की गई है।
गाजा स्ट्रिप से ऑपरेट होने वाले 'इस्लामिक जिहाद मूवमेंट' ने एक बयान में कहा, कि तीनों को उनकी पत्नियों और कुछ बच्चों के साथ मार दिया गया। हालांकि, बयान में उनकी पत्नियों और बच्चों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
आपको बता दें, कि फिलीस्तीन में 'इस्लामिक जिहाद मूवमेंट' नया संगठन है, जिसका मकसद भी इजरायल को खत्म करना है और इजरायल ने हमास की तरह इसे भी आतंकवादी संगठन करार दिया है। इस संगठन को भी कई मुस्लिम देशों से मदद मिलती है।
वहीं, रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने बताया, कि चश्मदीदों ने ने कहा, कि गाजा शहर में एक अपार्टमेंट की सबसे ऊपरी मंजिल और दक्षिणी शहर राफा में एक घर में विस्फोट हुआ है।
इजरायली सेना ने कहा कि हवाई हमले, कोडनेम "ऑपरेशन शील्ड एंड एरो", के तहत किए गये हैं, जिसमें तीन फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद सदस्यों को निशाना बनाया गया है। इजरायल ने कहा, कि जिन्हें निशाना बनाया गया है, वो इजरायल के ऊपर तीन रॉकेट दागने के जिम्मेदार थे।
आपको बता दें, कि पिछले हफ्ते इजरायली मिसाइलों ने घनी आबादी वाले गाजा पट्टी को तबाह कर दिया था, जब जाने-माने फिलिस्तीनी और 87 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले खादर अदनान की इजरायली जेल में मौत हो गई थी, इसके बाद इजरायली क्षेत्र की ओर रॉकेट दागे गए थे।

87 दिनों तक चला था भूख हड़ताल
Recommended Video

आपको बता दें, कि 'फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद' से जुड़े कार्यकर्ता खादर अदनान की 87 दिनों तक भूख हड़ताल पर रहने के बाद मौत हो गई थी। फिलिस्तीनी प्रिजनर्स सोसाइटी के मुताबिक, बिना आरोप के अपनी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए, अदनान ने 87 दिनों तक खाने से इनकार कर दिया था।
अल जज़ीरा के माराम हमैद ने बताया, कि पिछले हफ्ते इजरायली बमबारी ने गाजा में अल-सफीना, अल-बेदार और अल-ज़ायतून सहित कई क्षेत्रों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। आपको बता दें, कि फिलीस्तीन में मौजूद संगठन, चाहे वो हमास हो या इस्लामिक जिहाद..ये भारी आबादी वाले इलाकों से इजरायल पर हमला करते हैं और जब इजरायल की तरफ से जवाबी कार्रवाई की जाती है, तो ये हल्ला करते हैं, कि इजरायल ने बेगुनाह लोगों को मारा है। हालांकि, अब इजरायल ने इनके हो-हल्ला पर ध्यान देना बंद कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications