गाजा पट्टी में इजराइली एयरफोर्स ने मचाई तबाही, 500 से ज्यादा एयरस्ट्राइक, 400 से ज्यादा आतंकी ढेर

Israel Air strike in Gaza City: इज़राइल डिफेंस फोर्स के शीर्ष प्रवक्ता, रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने बयान जारी करते हुए कहा है, कि इजराइली सेना ने कल से शुरू हुई लड़ाई के दौरान दक्षिणी इज़राइल और गाजा पट्टी में 400 से ज्यादा फिलिस्तीनी आतंकवादियों को मार डाला है और दर्जनों आतंकवादी गिरफ्तार किए गये हैं।

हगारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है, कि "इस समय तक, [किबुत्ज़] कफ़र अज़ा में सेनाएं लड़ रही हैं, बड़ी संख्या में कस्बों में तलाशी अभियान चल रहा है। सभी शहरों में आईडीएफ फोर्स मौजूद हैं, ऐसा कोई शहर नहीं है, जहां इजराइली डिफेंस फोर्स मौजूद नहीं है।"

Israel Air strike in Gaza City

500 से ज्यादा एयरस्ट्राइक

इजराइल ने कहा है, कि अभी तक गाजा सिटी के ऊपर 500 से ज्यादा एयरस्ट्राइक किए गये हैं और कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया है।

वहीं, हगारी ने कहा है, कि आईडीएफ का मिशन गाजा सीमा पर कस्बों से सभी निवासियों को निकालना, इजरायली क्षेत्र में लड़ाई को समाप्त करना, सुरक्षा अवरोध में उल्लंघनों को नियंत्रित करना और गाजा पट्टी में आतंकवादी स्थलों के खिलाफ हमले जारी रखना है।

कफ़र अज़ा में सैनिकों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी अभी भी जारी है। गाजा सीमा के पास कफ़र अज़ा में सैनिकों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हो रही है और इस क्षेत्र को इजराइली फोर्स खाली करवाने का काम कर रही है। कल इस क्षेत्र में फिलीस्तीनी आतंकवादी घुस आए थे।

हिब्रू मीडिया का कहना है कि कफ़र अज़ा में कम से कम 10 आतंकवादी छिपे हुए हैं।

313 फिलीस्तीनी मारे गये- हमास

गाजा पट्टी में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है, कि गाजा पट्टी में 313 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 1,990 अन्य घायल हुए हैं।

उनमें से ज्यादातर स्पष्ट रूप से इज़राइल के जवाबी हमलों के परिणामस्वरूप गाजा पट्टी में मारे गए हैं।

हालांकि, आईडीएफ ने कहा कि उसने इज़राइल और गाजा में हमलों में कम से कम 400 फिलिस्तीनी आतंकवादियों को मार डाला है।

इज़राइल डिफेंस फोर्स ने मोर्टार फायर के जवाब में इज़राइली क्षेत्र में स्थापित हिजबुल्लाह तम्बू और लेबनान सीमा पर अन्य बुनियादी ढांचे के खिलाफ अपने हवाई हमलों के फुटेज प्रकाशित किए हैं। लेबनानी आतंकवादी समूह ने विवादित माउंट डोव क्षेत्र में सैन्य स्थलों पर कई गोले दागे। हालांकि, इज़राइल या लेबनान में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

वहीं, इज़राइल रक्षा बलों ने रविवार को कहा है, कि उसके नौसैनिकों ने इज़राइल के ज़िकिम समुद्र तट पर पांच आतंकवादियों की पहचान की और नागरिक क्षेत्रों में उनकी घुसपैठ को रोक दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+