Israel Strikes: इज़राइल ने लेबनान में हिज्बुल्ला के UAV अड्डों पर की 'सर्जिकल स्ट्राइक', पूरी रात हवाई हमले

Israel Strikes: इज़राइली रक्षा बलों (IDF) ने गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक लेबनान के दक्षिणी हिस्से में हिज्बुल्ला के ड्रोनों से जुड़े ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए हैं। ये हमले हिज्बुल्ला की एयर फोर्स यूनिट 127 के उन अड्डों को निशाना बनाकर किए गए, जिन पर ड्रोन निर्माण, स्टोरेज और वर्कशॉप्स चल रही थीं।

IDF के मुताबिक, यह वही यूनिट है जिसने अब तक इज़राइल की सीमा में 1000 से ज्यादा ड्रोन हमले और टोही उड़ानें की हैं। इन हमलों को अंजाम देने वाले ड्रोन ईरान के समर्थन और फंडिंग से बनाए जा रहे थे।

Israel Strikes Hezbollah Drone Sites

इज़राइल डिफेंस फोर्स (IDF) के अरबी मीडिया प्रवक्ता अविचाय अद्रई ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर जानकारी दी कि "दक्षिण लेबनान के ऐन क़ाना गांव के निवासियों को पहले से चेतावनी दी गई थी कि उनके आसपास हिज्बुल्ला के सैन्य ठिकाने हैं, और सटीक हमले किए जाएंगे।"

वहीं, Al Jazeera की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की अपील की है। लेबनानी सेना ने भी एक आधिकारिक बयान में हमलों की आलोचना की और इज़राइल-हिज्बुल्ला संघर्ष निगरानी समिति के साथ सहयोग स्थगित करने की चेतावनी दी।

IDF ने आरोप लगाया कि हिज्बुल्ला जानबूझकर अपने ठिकाने आम नागरिक इलाकों में बना रहा है, जिससे वे 'मानव ढाल' बन जाते हैं। इस कार्रवाई को लेकर इज़राइल ने चेतावनी दी कि वह हिज्बुल्ला की क्षमताओं को फिर से विकसित होने नहीं देगा और हर स्तर पर हमले व बचाव के लिए तैयार है।

दूसरी ओर, लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने इन हमलों की निंदा की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि इज़राइल को रोका जाए और उसे लेबनानी ज़मीन से पूरी तरह पीछे हटने को मजबूर किया जाए। लेबनानी सेना ने भी हमलों की आलोचना करते हुए कहा है कि वह इज़राइल-हिज्बुल्ला संघर्ष पर निगरानी रखने वाली समिति से सहयोग निलंबित करने पर विचार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+