इजरायल ने सीरिया पर किया जबरदस्त अटैक, अफसर समेत 11 सैनिकों की गई जान
सीरिया पर इजरायल के हमले की जानकारी एक वॉर मॉनिटर एजेंसी ने दी है और 11 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है।
तेल अवीव, जून 09: पिछले महीने इजरायल और हमास की लड़ाई ने पूरी दुनिया को टेंशन में दे रखा था और अब सीरिया और इजरायल के बीच का तनाव काफी ज्यादा बढ़ चुका है। रिपोर्ट मिल रही है कि इजरायल ने सीरिया के ऊपर में जबरदस्त अटैक किया है, जिसमें एक सीरियाई अफसर समेत 11 सैनिकों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल ने दक्षिणी और सेंट्रल सीरिया को निशाना बनाया है।

सीरिया पर इजरायल का अटैक
सीरिया पर इजरायल के हमले की जानकारी एक वॉर मॉनिटर एजेंसी ने दी है और 11 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल ने सीरिया के होम्स प्रांत में स्थिति एक साइंटिफिक रिसर्च सेंटर पर जबरदस्त हमला किया है और इसके साथ ही इजरायली फौज ने सीरिया के कुछ और सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सीरिया की राजधानी दमिश्क के बाहरी इलाकों को भी इजरायली सैनिकों ने निशाने पर लिया है। हालांकि, सीरिया को वास्तव में कितना नुकसान हुआ है, इसकी पूरी जानकारी अब तक नहीं दी गई है।
सीरिया ने भी दिया जवाब
सीरिया ने हालांकि नुकसान को लेकर जानकारी नहीं दी है लेकिन सीरिया की तरफ से कहा गया है कि इजरायली हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है और इजरायल के कई मिसाइलों को मार गिराया गया है। हालांकि, सीरिया की जवाबी कार्रवाई में इजरायल को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका भी खुलासा नहीं हुआ है। आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त से इजरायल और सीरिया के बीच काफी तनाव बना हुआ है और इजरायल ने सीरिया पर कई बार हमला किया है। आपको बता दें कि सीरिया में 2011 से गृहयुद्ध मचा हुआ है और अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। अब तक सीरिया के ऊपर सैकड़ों हमले कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications