Israel Strike Iran: मिट्टी में मिला ईरान के सुप्रीम लीडर का घर, सामने आई एयर स्ट्राइक के बाद की पहली तस्वीर
Israel Strike Iran: मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई (Ali Khamenei) का शाही आवास मिट्टी का ढेर बन गया है। 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' नाम से चलाए गए सैन्य अभियान के तहत इजरायल का दावा है कि सुप्रीम लीडर के घर पर पिनपॉइंट एयरस्ट्राइक की गई थी। इस हवाई हमले में तेहरान में बने शानदार आवासीय परिसर को भारी नुकसान पहुंचा है। सैटेलाइट तस्वीरें जारी कर घर के मलबे का ढेर होने का दावा किया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले के बाद जारी सैटेलाइट तस्वीरों में इमारत के क्षतिग्रस्त होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। कुछ मीडिया संगठनों ने दावा किया है कि यह कार्रवाई ईरान के शीर्ष नेतृत्व और रणनीतिक ढांचे को निशाना बनाकर की गई। ईरान की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, खामेनेई के सुरक्षित होने का दावा जरूर किया जा रहा है।

Israel Strike Iran: मिट्टी के ढेर में मिला सुप्रीम लीडर का घर
- सूत्रों के मुताबिक, हमले के समय अयातुल्ला खामेनेई उस परिसर में मौजूद नहीं थे। उनके सुरक्षित स्थान पर होने की बात कही जा रही है, लेकिन उनके वर्तमान ठिकाने को सार्वजनिक नहीं किया गया है।
- सैटेलाइट इमेज जारी की गई है उसमें साफ दिख रहा है कि खामेनेई का आलीशान बंगला अब मलबे में तब्दील हो चुका है। एयर स्ट्राइक कितनी सटीक और विध्वंसक थी, यह देखकर पता चल रहा है।
- हालांकि, अब तक ईरान की ओर से हमले की पुष्टि नहीं की गई है। अभी यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि एयर स्ट्राइक के वक्त खामेनेई के परिवार के कितने सदस्य, स्टाफ घर में मौजूद थे।
Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में चरम पर पहुंचा तनाव
इस बीच, इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान के कई सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाए जाने की खबरें हैं। वहीं जवाबी कार्रवाई के तहत ईरान ने क्षेत्रीय स्तर पर सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों के जरिए कई देशों को चेतावनी संदेश देने की कोशिश की है। क्षेत्रीय हालात लगातार बदल रहे हैं और कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कूटनीतिक समाधान नहीं निकला, तो यह संघर्ष मिडिल ईस्ट में बड़ी अस्थिरता का कारण बन सकता है।
Ali Khamenei कहां छुपकर रह रहे हैं?
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अली खामेनेई फिलहाल किसी सुरक्षित बंकर में छुपकर रह रहे हैं। हमले की आशंका को देखते हुए खामेनेई ने पहले ही सुरक्षित जगह पर पनाह ले ली थी। उनकी लोकेशन के बारे में किसी को जानकारी नहीं है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वह ईरान में ही किसी बंकर में छुपे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में उनके देश से बाहर होने की बात भी कही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications