'रोज़ पीटा जाता था,नहीं मिलता था खाना' इजरायल की चंगुल से छूटे फिलिस्तीनी कैदियों का छलका दर्द
Hamas Israel Ceasefire: इजरायल ने हमास के साथ हुए अदला-बदली समझौते के तहत 200 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया है। इन कैदियों को अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (ICRC) को सौंपा गया। रिहा किए गए कैदियों में से 114 को वेस्ट बैंक के ओफर जेल से छोड़ा गया, 16 को केरेम शालोम क्रॉसिंग के जरिए गाजा और 70 को मिस्र भेजा गया है। इस रिहाई की प्रक्रिया का समन्वय रामल्लाह गवर्नरेट के फिलिस्तीनी अधिकारियों ने किया।
अदला-बदली के किया गया था यह वादा
इस अदला-बदली के तहत इजरायल ने हमास द्वारा रिहा की गई प्रत्येक इजरायली महिला सैनिक के बदले 50 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने का वादा किया था। अनुमान के अनुसार, इस व्यवस्था के तहत 200 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले चार बंधकों को रिहा किया जाएगा।

इस संघर्ष विराम के बाद, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार के तीन सहयोगियों ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। ये सहयोगी फार-राइट पार्टी "ओत्ज़मा यहूदी" के सदस्य थे, जो अब सरकार का हिस्सा नहीं रहेंगे।
फिलिस्तीनी कैदी का खुलासा, रोज़ पीटा जाता था
इन 200 कैदियों में से 121 को आजीवन कारावास की सजा दी गई थी, जबकि 79 अन्य को लंबी सजाएं मिली थीं। रिहा हुए कैदी रियाद अराफात ने इजरायली जेलों में अपने अनुभवों के बारे में बताया, जिसमें कहा कि उन्हें रोज़ पीटा जाता था और उचित भोजन नहीं दिया जाता था, जिसके कारण उनका वजन 15 किलोग्राम कम हो गया। वहीँ, कैदी एहाब अल-शराफा ने अपनी रिहाई पर अविश्वसनीय भावनाओं का व्यक्त किया और 23 सालों बाद जेल से बाहर निकलने पर भगवान का शुक्रिया अदा किया।
कतर और मिस्र के सहयोग से हुआ संघर्ष विराम
नवंबर 2023 में एक संक्षिप्त संघर्ष विराम के बाद से यह पहला निरंतर युद्धविराम था। इस दौरान, हमास ने इजरायली जेलों में बंद सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों के बदले 33 बंधकों को रिहा करने पर सहमति दी।
इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुए युद्ध में इजरायल ने गाजा पर हमला किया था, जिसके बाद 47,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए और 400 से ज्यादा इजरायली सैनिक भी युद्ध में शहीद हो गए।
यह भी पढ़ें Republic Day 2025: छत्तीसगढ़ के 26 गांवों में पहली बार फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर करारी चोट
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications