इजरायल में 'फ्लोरोना' का पहला मरीज मिला, डबल इन्फेक्शन से पीड़ित महिला का चल रहा है इलाज
इजरायल में फ्लोरोना से पीड़ित पहले मरीज की पुष्टि कर दी गई है। आखिर क्या है फ्लोरोना और इसे डबल इन्फेक्शन क्यों कहा जा रहा है।
तेल अवीव, दिसंबर 31: ओमिक्रॉन से परेशान दुनिया को और ज्यादा परेशान करने के लिए कोरोना वायरस ने एक बार फिर एक नया वेरिएंट तैयार कर लिया है और इजरायल में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट से पीड़ित महिला की पुष्टि भी हो गई है। अरब न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला, जिसने वैक्सीन की खुराक नहीं ली है, वो प्लोरोना वायरस से संक्रमित मिली है, जिसका इलाज किया जा रहा है। (सभी तस्वीर फाइल)

इजरायल में फ्लोरोना
इजरायली मीडिया के मुताबिक, एक इजरायली महिला का इलाज कोरोना वायरस और फ्लू को लेकर किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के अंदर कोरोना वायरस इंन्फेक्शन के साथ साथ फ्लू का भी इन्फेक्शन मिला है, जिसे 'फ्लोरोना' नाम दिया गया है। गुरुवार को महिला के 'फ्लोरोना' से पीड़ित होने की पुष्टि की गई है। बीलिन्सन वुमन डिपार्टमेंट की तरफ से कहा गया है कि, महिला की उम्र 30 साल है और उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि, डिपार्टमेंट्स की तरफ से कहा गया है कि, महिला और उसका बच्चा...दोनों की स्थिति बिल्कुल ठीक है और महिला ने गर्भ के 38वें हफ्ते में बच्चे को जन्म दिया है।

इजरायल में पहले मामले की पुष्टि
रिपोर्ट के मुताबिक, बीलिन्सन में इन्फ्लूएंजा और कोरोनावायरस दोनों से पीड़ित होने वाली यह पहली महिला मां है। बीलिन्सन डिपार्टमेंट ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी के निदेशक प्रो अर्नोन विजनिट्जर ने कहा कि, हमने कोरोना और फ्लू, दोनों दवाओं के कॉम्बिनेशन से महिला का इलाज किया है और महिला की स्थिति ठीक है। डॉक्टर अर्नोन विजनिट्जर ने कहा कि, ''निश्चित तौर पर यह हमारे लिए काफी चुनौतीपूर्ण समय है, क्योंकि हृदय रोग के मरीजों को फ्लू और कोरोना एक साथ हो रहा है और काफी तादाद में मरीजों का आना शुरू हो गया है, जिनकी हम जांच कर रहे हैं''। आपको बता दें कि, इजराइल ने उन निवासियों के लिए वैक्सीन की चौथी खुराक को मंजूरी दी है जो कोविड-19 से सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।

ओमिक्रॉन लहर रोकने की कोशिश
इजरायल लगातार ओमिक्रॉन वेरिएंट को रोकने की कोशिश कर रहा है और ऐसे लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज दे रहा है, जो इस इस बीमार से सबसे ज्यादा पीड़ित हो सकते हैं। वहीं, इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक नचमन ऐश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, सरकार ने फैसला लिया है कि, वैक्सीन की बूस्टर डोज शुरूआत में कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले बीमार लोगों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि, "हम दैनिक आधार पर डेटा को ट्रैक करना जारी रखेंगे और हम देखेंगे कि क्या देश की ज्यादा आबादी तक कोरोना वायरस के बूस्टर डोज को पहुंचाने की जरूरत भी है?

भारी संख्या में मरीजों के होने की आशंका
मिडिल इस्ट मीडिया के मुताबिक, इजराइल में इन्फ्लूएंजा संक्रमण की लहर देखी जा रही है, क्योंकि इजराइली अस्पतालों में पिछले हफ्ते से लेकर अभी तक 1849 मरीजों का इलाज किया गया है और बहुत संभावना है कि, फ्लोरोना काफी तेजी से इजरायल में फैल रहा है। वहीं, इजरायल में बुधवार को कोरोना वायरस के 4 हजार नये मामले दर्ज किए गये हैं और डॉक्टरों के सामने बड़ी चुनौती इस बात को लेकर है, कि उन मरीजों का पता कैसे लगाएं, जो फ्लोरोना से पीड़ित हैं।












Click it and Unblock the Notifications