इजराइल पीएम बेनेट को जान से मारने की धमकी, चिट्ठी में रखकर भेजी बुलेट
नई दिल्ली, 27 अप्रैल: इजराइल के प्राइम मिनिस्टर नफ्ताली बेनेट को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया गया है कि एक चिट्ठी बेनेट को भेजी गई है, जिसमें उनको और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। चिट्ठी में एक बुलेट भी रखा हुआ था। इस चिट्ठी के मिलने के बाद पुलिस ने नफ्ताली बेनेट और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है ताकि पता चल सके कि ये चिट्ठी कहां से भेजी गई।

पुलिस ने अपने एक बयान में कहा है कि एक खत मिला है, जिसमें एक कारतूस रखा हुआ था। इस पत्र में पीएम और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसे देखते हुए आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा बढ़ाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
इजराइल के मीडिया के मुताबिक ये पत्र पीएम बेनेट की पत्नी गिलत बेनेट के पूर्व कार्यस्थल पर भेजा गया था। नफ्ताली बेनेट ने भी अपने सोशल मीडिया पेज पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद कितना ही गहरा क्यों न हो बात हिंसा की नहीं होनी चाहिए, जान से मारने की धमकियां नहीं आनी चाहिए। हमें नेताओं और नागरिकों के रूप में सब कुछ करना है, जो इस देश में अपने भविष्य और अपने बच्चों के भविष्य की परवाह करते हैं, ताकि ऐसी घटनाएं ना हों।












Click it and Unblock the Notifications