पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर उन्‍हें एयरपोर्ट लेने जाएंगे इजरायली पीएम नेतान्‍याहू

तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से इजरायल का तीन दिवसीय दौरा शुरू कर रहे हैं। वह देश के पहले ऐसे पीएम हैं जो इजरायल के दौरे पर जा रहे हैं। इस मौके पर खुद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतान्‍याहू अपने 'दोस्‍त' पीएम मोदी का स्‍वागत करने के लिए तेल अवीव के सबसे बिजी एयरपोर्ट बेन गुरियॉन पर मौजूद रहेंगे।

पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर उन्‍हें एयरपोर्ट लेने जाएंगे इजरायली पीएम नेतान्‍याहू

सिर्फ अमेरिकी राष्‍ट्रपति को मिलता है यह सम्‍मान

सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह एक विशेष बात है। अभी तक इजरायल के पीएम सिर्फ अमेरिकी राष्‍ट्रपतियों और पोप के स्‍वागत के लिए ही एयरपोर्ट पर मौजूद रहे हैं। इजरायल के विदेश मंत्रालय के एशिया और पैसेफिक मामलों से जुड़े डिप्‍टी डीजी मार्क सोफर ने इस पर कहा है कि यह बात ही भारत के किसी पीएम के इजरायल दौरे और इजरायल के लिए उनकी अहमियत को बताने के लिए काफी है जो कि पहली बार इजरायल आ रहे हैं। वहीं विदेश मंत्रालय के लिए ही एक और डीजी युवाल रोटेम ने बताया कि इजरायली पीएम नेतान्‍याहू, पीएम मोदी के तीन दिवसीय दौरे पर हर पल उनके साथ रहेंगे। वह ऐसा कभी नहीं करते हैं और यह पहला मौका है जब नेतान्‍याहू किसी राष्‍ट्राध्‍यक्ष के साथ हर पल रहेंगे। रोटेम ने कहा कि यह पीएम मोदी के दौरे की अहमियत को बयां करने का हमारा तरीका है।

पीएम मोदी के लिए बेचैन इजरायल

इजरायल पीएम मोदी के लिए पलकें बिछाए इंतजार कर रहा है। पीएम मोदी के इजरायल दौरे के शुरू होने से पहले वहां की मीडिया की ओर से जो प्रतिक्रिया आ रही है उससे तो यही लगता है। आपको बता दें कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद पीएम मोदी पहली बार इजरायल के दौरे पर जा रहे हैं। इजरायल की मीडिया ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे अहम पीएम करार दिया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्‍याहू ने पीएम मोदी के इजरायल दौरे से पहले एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट से ही साफ हो गया था कि पीएम मोदी का यह दौरा इजरायल और भारत के बीच संबंधों को किस तरह से मजबूत करेगा। नेतान्‍याहू ने ट्वीट में लिखा था, 'अगले हफ्ते भारतीय प्रधानमंत्री, मेरे दोस्‍त, नरेंद्र मोदी इजरायल आएंगे। यह इजरायल के लिए एक एतिहासिक दौरा होगा। 70 वर्षों के इतिहास में कोई पहला भारतीय प्रधानमंत्री इजरायल आएगा। यह कदम भारत और इजरायल के बीच मिलिट्री, आर्थिक और कूटनीतिक रिश्‍तों को और मजबूती देगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+