'ईरान में शासन का अंत जरूरी', नेतन्याहू ने ट्रंप से चर्चा के बाद दिया बड़ा बयान, कहा- खत्म करके ही रहेंगे!

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान से क्षेत्र में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए बताया कि दोनों नेताओं के बीच ईरान के भविष्य को लेकर कई बार चर्चा हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि इजरायल की लड़ाई केवल ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने तक सीमित नहीं है। इसके पीछे एक बड़ा लक्ष्य भी है, जिसे वह पूरा करना चाहते हैं। नेतन्याहू ने अपने संबोधन में ईरान के साथ लेबनान के हिजबुल्लाह संगठन का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि ईरान की सत्ता में बदलाव से पूरे क्षेत्र की स्थिति बदल सकती है।

Benjamin Netanyahu

ईरान की सरकार गिराना चाहते हैं नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह ईरान की मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने के लक्ष्य पर कायम हैं। एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इजरायल ईरान की मौजूदा सत्ता को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें: रूसी तेल खरीदो,कोई टैक्स नहीं लगेगा! ट्रंप ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाला कानून रोका, किन देशों को राहत?

नेतन्याहू ने कहा कि उनके लिए अधूरा काम पूरा करने का मतलब ईरान की वर्तमान सरकार को गिराना है। उन्होंने ईरानी सरकार को आतंकवाद का समर्थन करने वाली सरकार बताया। हालांकि, नेतन्याहू ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए इजरायल आगे क्या कदम उठाएगा।

ट्रंप से कई बार हुई बातचीत

नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ईरान के मुद्दे पर हुई बातचीत का भी खुलासा किया। उन्होंने दावा किया कि ईरान की सरकार को हटाने के विषय पर दोनों नेताओं के बीच कई बार चर्चा हो चुकी है। नेतन्याहू ने कहा, 'मैंने ट्रंप के साथ इस बारे में कई बार बातचीत की है, जिसमें दो दिन पहले हुई चर्चा भी शामिल है।'

उनके मुताबिक, रविवार को भी ट्रंप के साथ इस मुद्दे पर बातचीत हुई थी। हालांकि, अमेरिकी सरकार की ओर से ईरान में सत्ता परिवर्तन को लेकर किसी साझा योजना या सहमति की पुष्टि नहीं हुई है।

'सिर हटेगा तो पूरा ढांचा गिर जाएगा'

नेतन्याहू ने ईरान की मौजूदा सरकार को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि केवल उसकी सैन्य ताकत कमजोर करना काफी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि काम पूरा करने का मतलब ईरान की मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाना है। अपनी बात समझाते हुए नेतन्याहू ने कहा, 'अगर सिर काट दिया जाए, तो बाकी सब अपने आप गिर जाएगा।'

इस बयान के जरिए उन्होंने दावा किया कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व के हटने से उससे जुड़ा पूरा नेटवर्क कमजोर पड़ सकता है।

परमाणु कार्यक्रम दोबारा शुरू होने की चिंता

नेतन्याहू ने ईरान की सरकार को हटाने के लक्ष्य को उसके परमाणु कार्यक्रम से भी जोड़ा। उनका कहना है कि मौजूदा सरकार के रहते ईरान भविष्य में अपना परमाणु कार्यक्रम दोबारा खड़ा कर सकता है। उन्होंने कहा कि इजरायल ऐसा होने से रोकना चाहता है। नेतन्याहू ने ईरान के समर्थन वाले संगठनों के नेटवर्क 'एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस' का भी जिक्र किया। उनका दावा है कि ईरान की मौजूदा सरकार के हटने से इस नेटवर्क को भी बड़ा झटका लगेगा।

हिजबुल्लाह को लेकर भी दिया बयान

इजरायली प्रधानमंत्री ने लेबनान के हिजबुल्लाह संगठन को लेकर भी बड़ा दावा किया। हिजबुल्लाह एक शिया राजनीतिक और सशस्त्र संगठन है, जिसे ईरान का समर्थन मिलता है। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान की मौजूदा सत्ता खत्म होने से हिजबुल्लाह का भी खात्मा हो सकता है। उनके मुताबिक, ईरान की सरकार और उसके सहयोगी संगठनों की ताकत एक-दूसरे से जुड़ी हुई है।

फिलहाल नेतन्याहू ने इस लक्ष्य को पूरा करने की कोई समयसीमा नहीं बताई है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भी ईरान की सरकार गिराने के संबंध में नेतन्याहू के दावे की पुष्टि सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: रूस के लैब में अज्ञात बीमारी से मौत पर हड़कंप! ट्रंप बोले-जल्द पुतिन से करूंगा बात, WHO की नजर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+