गाजा युद्ध के बीच इजराइल में बहुत बड़ा प्रदर्शन, PM बेंजामिन नेतन्याहू के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतरे
Israle News: गाजा युद्ध के बीच इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ बहुत बड़ा प्रदर्शन शुरू हो गया है और हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है, कि इजराइल में जल्द चुनाव करवाए जाएं, लेकिन प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है।
पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद बेंजामिन नेतन्याहू की लोकप्रियता में काफी गिरावट आई है और इजराइली जनता के बीच उनको लेकर असंतोष काफी फैला है, जिसकी वजह से दक्षिणी इजराइल में करीब 1200 लोग मारे गये थे और करीब 250 लोगों का हमास के आतंकियों ने अपहरण कर लिया था।

हालांकि, करीब सवा सौ बंधकों को रिहाई हो चुकी है, लेकिन 100 से ज्यादा बंधक अभी भी हमास के कब्जे में हैं, जबकि कई बंधक मारे भी जा चुके हैं। जिंदा बचे बंधकों को बचाने के लिए बेंजामिन नेतन्याहू पर भारी दबाव है और उन्होंने कहा है, कि युद्धविराम पर बात करने और बंधकों की रिहाई को लेकर युद्धविराम वार्ता के लिए एक टीम को मिस्र की राजधारी काहिरा भेजा था, जैसा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन चाहते थे।
लेकिन, उन्होंने दोबारा प्रतिनिधिमंडल को भेजे जाने पर शक जताई है।
हालांकि, इजराइल में सरकार विरोधी प्रदर्शन पिछले साल भी काफी हुए थे, लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद प्रदर्शनकारी अपने घरों को लौट आए थे। लेकिन, ये प्रदर्शन एक बार फिर से शुरू हो गया है और इनकी मांग इजराइल में जल्द चुनाव करवाने की है।
आपको बता दें, कि इजराइल में साल 2021 में ही चुनाव हुए थे और अगला चुनाव 2026 में होना है। पिछले चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर ऊभरी थी, जिसने कुछ कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों के समर्थन से सरकार का गठन किया हुआ है। बावजूद इसके प्रदर्शनकारी तेल अवीव की सड़कों पर लौट आए हैं।
हालांकि, स्थानीय मीडिया का कहना है, कि इस बार की भीड़, पिछले साल हुए विरोध प्रदर्शनों की तुलना में काफी कम थी और इनकी संख्या कुछ हजार हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications