इज़राइल के नए प्रधानमंत्री बेनेट भारत के साथ चाहते हैं ऐसे संबंध, जानिए पीएम मोदी से उनकी उम्मीद

नई दिल्ली, 14 जून। इजरायल के नवनिर्वाचित प्रधान मंत्री नफ्ताली बेनेट ने सोमवार को बताया कि वो भारत के साथ अपने संबंध कैसे बनना चाहते हैं और वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कैसे संबंध रखना चाहते हैं। बेनेट ने कहा वो भारत और इजराइल दो लोकतंत्रिक देशों के बीच "अद्वितीय और मधुर संबंधों" को और विकसित करने के लिए काम करने के लिए उत्सुक हैं। इसके साथ ही बेनेट ने कहा वो पीएम नरेंद्र मोदी के साथ काम करने के लिए उत्‍सुक हैं।

Recommended Video

    Israel के नए Prime Minister बने Naftali Bennett, जानिए कौन हैं ये | वनइंडिया हिंदी
    pic

    दक्षिणपंथी यामिना पार्टी के 49 वर्षीय नेता बेनेट, जो रविवार को बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता पर 12 साल की सरकार उखाड़ फेकने के बाद पीएम की कुर्सी पर काबिज हुए। बेनेट ने रविवार को केसेट (संसद) द्वारा उन्हें इज़राइल के 13 वें प्रधान मंत्री के रूप में चुने जाने के बाद पद की शपथ ली।उन्‍होंने ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई ट्वीट का जवाब देते हुए कही। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले बेनेट को इजरायल के नए प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी, और कहा कि वह उनसे मिलने और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि वे अगले साल राजनयिक संबंधों के उन्नयन के 30 साल का जश्न मनाते हैं।

    बेनेट ने पीएम मोदी के ट्वीट का जवाब देते हुए ट्टीट किया "धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मैं हमारे दो लोकतंत्रों के बीच अद्वितीय और मधुर संबंधों को और विकसित करने के लिए आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

    बेनेट के साथ वैकल्पिक प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री यायर लैपिड ने भी कहा कि इज़राइल की नई सरकार भारत के साथ "रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने" के लिए काम करेगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर के बधाई संदेश के जवाब में लैपिड ने सोमवार को ट्वीट किया, "मैं अपने देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं और जल्द ही इजरायल में आपका स्वागत करने की उम्मीद करता हूं।"जयशंकर ने इससे पहले एक ट्वीट में अपने नए इजरायली समकक्ष को बधाई दी थी।" जिसमें विदेश मंत्री जयशंकर ने लिखा था इजरायल के एपीएम और एफएम लैपिड को उनकी नियुक्ति पर बधाई। हमारी बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं, "येश एटिड पार्टी के प्रमुख लैपिड, सितंबर 2023 में बेनेट के साथ सत्ता-साझाकरण समझौते के तहत प्रीमियर का पदभार संभालेंगे, जो कार्यकाल के अंत तक दो साल तक चलेगा।

    अपने ट्वीट में, मोदी ने नेतन्याहू के प्रति अपना "गहरा आभार" भी व्यक्त किया, जिनका इजरायल के प्रधानमंत्री के रूप में लंबा कार्यकाल रविवार को समाप्त हो गया। मोदी ने नेतन्याहू को भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी पर "व्यक्तिगत ध्यान" देने के लिए धन्यवाद दिया। बता दें इजरायली मीडिया में दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत केमिस्ट्री के बारे में अक्सर बात की जाती रही है और जुलाई 2017 में यहूदी राज्य की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का शाही स्वागत हुआ, जब नेतन्याहू अपनी पूरी यात्रा के दौरान लगभग एक छाया की तरह उनके साथ थे। फिर मोदी को दिया गया इशारा इजरायल में बहुत कम लोगों के लिए आरक्षित है।

    https://hindi.oneindia.com/photos/this-is-how-liquor-lovers-expressed-their-feelings-oi62871.htm
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+